Image

‘…तो खोल देंगे होर्मुज’, ईरान ने US के सामने रखा ‘7 दिन वाला प्लान’


पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अगले सात दिनों में इस संघर्ष को खत्म करने के लिए एक प्लान की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि तेहरान ने जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने 7 दिन की योजना रखी है. अगर वाशिंगटन ईरान की शर्तें पूरी करता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज छठे दिन फिर से खोला जा सकता है और सातवें दिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत दोबारा से शुरू हो सकती है.

उन्होंने कहा, ‘ईरान का रुख पूरी तरह से साफ है और इसे सात दिनों के प्लान के रूप में अमेरिकी पक्ष के सामने रखा गया है. अमेरिकी पक्ष ने भी अपने विचार रखे हैं, जिनकी हम फिलहाल समीक्षा कर रहे हैं.’

प्लान को लेकर अमेरिकी पक्ष के रुख पर बोले अराघची

ईरान की सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, ‘अगर अमेरिकी पक्ष की तरफ से सच में ईमानदारी होती, जो कि नहीं है, तो इससे आगे बढ़ने का रास्ता स्पष्ट होता. अगर अमेरिका हमारी इन शर्तों को पूरा करता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को प्लान के तहत छठे दिन ही खोला जा सकता है. इसके साथ ही, सातवें दिन बातचीत फिर से शुरू की जाएगी.’ 

अराघची का बयान तेहरान और वाशिंगटन के बीच जारी तनाव के बीच आया है. दोनों पक्ष संघर्ष और कूटनीतिक बातचीत की संभावनाओं को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

OIC की बैठक में क्या बोले ईरानी विदेश मंत्री?

वहीं, इससे पहले इराक की राजधानी बगदाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर कूटनीति के बजाय आक्रामकता, धमकियों और आर्थिक युद्ध का रास्ता चुनने का आरोप लगाया था.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास अराघची ने कहा, ‘अमेरिका ने कूटनीति के विपरीत आक्रामकता, धमकियां, हत्याएं और आर्थिक युद्ध के रास्ते को चुना है, जो खुल तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर का उल्लंघन है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ईरान किसी भी तरह की डराने-धमकाने की साजिश या दबाव को स्वीकार नहीं करेगा और न हीं दबाव में आकर अपने संप्रभु अधिकारों को छोड़ेगा. हालांकि, तेहरान आपसी सम्मान और भरोसे की गारंटी के आधार पर बातचीत करने के लिए तैयार है.’ 

यह भी पढ़ेंः रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘लोगों को अभी नहीं पता कि…’



Source link

Related Posts

ईरान में की कार्रवाई को ट्रम्प ने बताया अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘कभी परमाणु…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन पार्टी की एक चुनावी रैली में  ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘लोगों को अभी नहीं पता कि…’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए कानून ‘ग्राहम अधिनियम’ के तहत रूस को व्यापक प्रतिबंधों से छूट देने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

फ्रांस इस समय जीवन यापन के खर्च के खिलाफ सड़कों पर है. यहां पेरिस समेत अन्य जगह पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- ‘उनके दिलों में…’

फ्रांस में जारी प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरा बयान जारी किया है. उन्होंने इमिग्रेशन…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top