Image

रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘लोगों को अभी नहीं पता कि…’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए कानून ‘ग्राहम अधिनियम’ के तहत रूस को व्यापक प्रतिबंधों से छूट देने के बाद दुनिया भर में हो रही आलोचना के बीच इसे ‘अच्छा फैसला’ बताया और कहा कि लोगों को अभी यह नहीं पता कि इसका वास्तव में क्या मतलब है.

ट्रंप ने शनिवार शाम मियामी स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में संवाददाताओं से कहा, “आपमें से कई लोगों को अभी यह नहीं पता कि मेरा फैसला क्या है लेकिन आप समझ जाएंगे.”

उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा फैसला है और देश के लिए अच्छा साबित होगा. मुझे लगता है कि यह दुनिया के लिए भी अच्छा होगा.” इस आदेश के तहत रूस से तेल व गैस खरीदने वाले चीन और भारत समेत पांच सबसे बड़े देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने के प्रावधान से भी छूट दी गई है.

रूस के लिए बड़ी छूट

आदेश में कहा गया है कि ये छूट तब तक लागू रहेंगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री, आवश्यकता के अनुसार वित्त मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि से परामर्श करने के बाद यह तय नहीं कर लेते कि आगे कोई कार्रवाई करना उचित है.

अमेरिकी सांसदों ने किया विरोध

रूस को प्रतिबंधों से छूट देने के ट्रंप के फैसले की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के नेताओं ने आलोचना की है. दोनों दलों के सांसदों ने पिछले महीने मिलकर ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ को भारी बहुमत से पारित किया था.

ग्राहम की बहन ने भी की आलोचना

दक्षिण कैरोलाइना की रिपब्लिकन सांसद डार्लिन ग्राहम ने रूस को प्रतिबंध कानून से छूट देने के ट्रंप के फैसले की आलोचना की. इस कानून को उनके भाई लिंडसे ग्राहम ने आगे बढ़ाया था और इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है. लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है.

डार्लिन ग्राहम ने कहा, “निजी तौर पर, मैं युद्ध समाप्त कराने और गैस की कीमतें कम करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का विकल्प चुनती, क्योंकि मुझे (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और रूस पर भरोसा नहीं है.”

‘रूसी तानाशाह के सामने झुक रहा ट्रंप प्रशासन…’

उत्तरी कैरोलाइना के रिपब्लिकन सांसद थॉम टिलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के फैसले को ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’ बताया. टिलिस ने कहा, “सीनेट में 86 के मुकाबले 11 मतों से पारित कानून को लागू करने की बात राष्ट्रपति और उनके सलाहकारों को समझ में क्यों नहीं आती?”

उन्होंने कहा, “यह अक्षम्य है कि यह प्रशासन उस रूसी तानाशाह के सामने झुक रहा है जिसने यूक्रेन पर अवैध रूप से हमला किया.” टिलिस ने कहा कि यदि ट्रंप वास्तव में ऊर्जा की कीमतें कम करना चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के साथ युद्ध समाप्त करना चाहिए, जिसे ईंधन की कीमतें बढ़ने का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रंप को इसके बजाय व्लादिमीर पुतिन पर कोई एहसान नहीं करना चाहिए.

इसी साल ग्राहम के नाम से लागू हुआ था कानून

टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा, “लिंडसे इस फैसले से बेहद नाराज होते.” उन्होंने दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम का जिक्र करते हुए यह बात कही, जिन्होंने इस गर्मी में अपनी मृत्यु से पहले विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया था.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- ‘यह सच में…’



Source link

Related Posts

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को देश में दंगों और लूटपाट से प्रभावित…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘ये लोकतंत्र को कमजोर..’ EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

इलेक्शन कमीशन के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों की निंदा विदेश में रह रहे छात्रों, रिसचर्स और…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप…

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उज्बेकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के रूस पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘क्या कोई प्लंबर…’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार

फ्लाईदुबई एयरलाइन के विमान क्रैश की साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार ने घटना के…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top