Image

4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ लंबे समय से रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. 4000 करोड़ी इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. ‘रामायणम: राइज ऑफ अ लीजेंड’ दुनियाभर में इतिहास रचने जा रही है. ये उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल होने जा रही है, जिसका लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है. गेस्ट को ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है.

इसका फेमस अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. इस कार्यक्रम में 945 मेहमान शामिल होने की जानकारी है. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक बन चुकी है. नितेश तिवारी ने इसका निर्देशन किया है.

कब होगा लॉस एंजिल्स में ‘रामायणम’ का वर्ल्ड प्रीमियर?

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायणम’ हॉलीवुड में इतिहास रचने को तैयार है. फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इसका भव्य वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में शाम के समय वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. ये तारीख अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है. लॉस एंजिल्स में ‘रामायणम’ का प्रीमियर होना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है. इसकी स्क्रीनिंग 3डी में की जाएगी.  

यह भी पढ़ें: ‘मुझे अफसोस है…’, सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

‘रामायणम’ की एडवांस बुकिंग कब होगी शुरू?

फिल्म ‘रामायणम’ की एडवांस बुकिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है. हालांकि, अमेरिका में इसकी एडवांस  बुकिंग शुरू हो चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि नितेश तिवारी की ‘रामायणम’ अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ के प्री-सेल्स रिकॉर्ड को तोड़ सकती है और ये बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर बन सकती है. वहीं, फिल्म की भारत समेत दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 20 अक्तूबर को शुरू की जाएगी. 

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी ‘रामायणम’

बहरहाल, अगर रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो 4000 करोड़ी इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ है. मूवी का पहला पार्ट दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा.

फिल्म को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म आईमैक्स में भी दिखाई जाएगी. भारत को छोड़कर दुनियाभर में इसका डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूशन करेगा.



Source link

Related Posts

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को ‘ढोलिडा 2026’ में हिस्सा…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी

इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद विवादों में आ गए हैं. उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

दशहरे पर रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है. आज समाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Bollywood News: ‘कॉफी विद करण 9’ में ‘विरोश’ का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

हेलो एंड वेलकम, मैं हूँ पूजा और आप देख रहे हैं एंटरटेनमेंट का नंबर वन शो ‘खबर फिल्मी…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top