• Home
  • खेल समाचार
  • जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
Image

जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज


जिम्बाब्वे ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 99 रन से रौंद डाला है. जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे फॉर्मेट में खेली जा रही ट्राई सीरीज का आगाज 17 अक्टूबर से हुआ है. शनिवार को खेले गए मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 271 रन बनाए थे. जवाब में उसने बांग्लादेश को 172 रनों पर समेट दिया.

ब्रेंडन टेलर और क्रेग इरविन की 150 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत जिम्बाब्वे 271 के स्कोर तक पहुंच पाया. टेलर ने 81 रन और इरविन ने 93 रनों का योगदान दिया. उसके 3 विकेट महज 24 के स्कोर तक गिर गए थे, लेकिन उसके बाद टेलर-इरविन ने पारी को संभाला था.

बांग्लादेश की निकली हेकड़ी

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बांग्लादेश की शुरुआत ठीकठाक रही. सौम्य सरकार संघर्ष कर रहे थे, लेकिन तंजीद हसन के बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही थी, जिन्होंने 38 गेंद में 46 रन की पारी खेल. दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े. यह बांग्लादेश की पूरी पारी में सबसे बड़ी साझेदारी रही.

जैसे ही 47 के स्कोर पर सौम्य सरकार का विकेट गिरा, उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. देखते ही देखते 112 रन तक बांग्लादेश की आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई. सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, कप्तान तौहीद ह्रदोय समेत सब फ्लॉप हो गए.

7 मैचों में पांचवीं हार

साल 2022 से लेकर अब तक वनडे में जिम्बाब्वे का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. इन 4 सालों में दोनों के बीच 7 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें पांच बार जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पटखनी दी है. ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश पर आई 99 रनों की जीत, यह जिम्बाब्वे की बांग्लादेश पर वनडे में रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत भी है.

बताते चलें कि इस ट्राई सीरीज में प्रत्येक टीम 2-2 मैच खेलेगी और फाइनल 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला



Source link

Related Posts

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू करने के लिए PCB ने 3 दिग्गज कमेंटेटर्स को निकाल दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. आज…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

‘अब तगड़ा…’ नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इंजरी के चलते अपना 2026 का सीजन बीच में रोकना पड़ा. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top