• Home
  • खेल समाचार
  • ‘अब तगड़ा…’ नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
Image

‘अब तगड़ा…’ नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य


स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इंजरी के चलते अपना 2026 का सीजन बीच में रोकना पड़ा. वह 2027 में दमदार कमबैक करने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि ओलंपिक में तो अभी टाइम है. उन्होंने एशियन गेम्स जैवलिन थ्रो में भारत के प्रदर्शन की भी तारीफ की, जिन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में भी अच्छा किया.

मुंबई में 2026 ऑडी Q3 की लॉन्चिंग के दौरान नीरज चोपड़ा से ओलंपिक को लेकर तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अभी ओलंपिक में तो समय है, लेकिन जैसा आपको पता है कि मुझे इंजरी हो गई थी और मैं अब वापसी कर रहा हूं. टखने में जो इंजरी हुई थी, अब काफी हद तक ठीक लग रहा है.”

अब क्या है नीरज चोपड़ा का लक्ष्य

नीरज ने आगे कहा, “अब मेरा फोकस बस ये है कि अगले साल तगड़ा कमबैक करे. जो आज तक परफॉरमेंस नहीं आई, उसे निकालकर लाए.”

उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो में भारत के प्रदर्शन को लेकर कहा, “मैं और किशोर नहीं थे, फिर भी हमारे इस बार 2 मेडल आएं. हमारे युवा एथलीट्स निकलकर आ रहे हैं, जो भारत के लिए अच्छा संकेत है कि हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. मैं उन युवा खिलाड़ियों को आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं कि अपना ध्यान रखें और इंजरी से बचकर रहें और खेल का मजा लें.”

यह भी पढ़ें- महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान



Source link

Related Posts

जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

जिम्बाब्वे ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 99 रन से रौंद डाला है. जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. आज…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का आज (17 अक्टूबर) लास्ट मैच है. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top