• Home
  • खेल समाचार
  • आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Image

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. आज (शनिवार) इस सीरीज का अंतिम यानी पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैदान पर भी चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी, क्योंकि यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है. यहां खूब रन बनते हैं, और कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. यह सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

क्रिकेट के स्टैट्स बताने वाली वेबसाइट हाउस्टेट के अनुसार, टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. इस फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ चुकी हैं. इस दौरान 22 मैचों में भारत को जीत मिली है, वहीं 12 मुकाबलों में वेस्टइंडीज को जीत मिली है.

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?

फैंस के लिए बुरी खबर है. भारत और वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 पर बारिश का साया है. BBC वेदर के मुताबिक, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के दौरान 70 फीसद बारिश होने की संभावना है. वहीं मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले यानी शाम 5 बजे बारिश की 66 प्रतिशत उम्मीद है. शाम 6 बजे 68% बारिश आ सकती है. मैच के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है. रात 8 बजे 70 प्रतिशत और रात 10 बजे 69 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है. 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को गेंदबाजों का कब्रिस्तान भी कहा जाता है. यह मैदान काफी छोटा है. ऐसे में छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है. आईपीएल में भी यहां खूब रन बनते हैं. इस मैदान पर कोई भी स्कोर सेव नहीं है. आज भी यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

भले ही वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में 2 बार टीम इंडिया को शिकस्त दे चुकी है. फिर भी पांचवें टी20 में हमारा मैच प्रिडिक्शन भारत की तरफ झुका हुआ है. मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. हालांकि, अगर वेस्टइंडीज चेज करती है तो फिर मैच में कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है. 

अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार की एंट्री 

लेफ्टा आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पांचवें टी20 से बाहर हो चुके हैं. उनके चोटिल होने के बाद उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. भुवी सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं. उन्हें इस मैदान पर गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव भी है. 

पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव

पांचवें टी20 के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्डे

यह भी पढ़ें- 

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?



Source link

Related Posts

जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

जिम्बाब्वे ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 99 रन से रौंद डाला है. जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

‘अब तगड़ा…’ नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इंजरी के चलते अपना 2026 का सीजन बीच में रोकना पड़ा. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का आज (17 अक्टूबर) लास्ट मैच है. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top