• Home
  • ताजा खबरें
  • इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, ‘PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा…’
Image

इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, ‘PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा…’


इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा बुर्का और हिजाब पर पाबंदी को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने तंज कसा है. उन्होंने इसे पीएम मोदी की संगत का असर बताया है. बोले इसलिए ही मेलोनी ने ऐसा फैसला लिया है.

जयपुर पहुंचे वारिस पठान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मोदी जी ने जब मेलोनी को मेलोडी खिलाई होगी, तब कहा होगा- देखो मेलोनी मैंने तो भारत के मुसलमानों के साथ कितना कर दिया, उनकी मस्जिदों को मैं उखाड़ देता हूं, उनके मदरसों को उखाड़ देता हूं, मैं तो मुसलमानों के खिलाफ जंग जैसी छेड़ दिया हूं. मैनें तो भारत के मुसलमानों के साथ कितना कर दिया. आप क्या कर रहे हो? तो मेलोनी ने भी हिजाब और बुर्के पर पाबंदी लगा दी.”

Rajasthan Mayor Result: राजस्थान निकाय प्रमुखों के चुनाव में BJP ने मारी बाजी, जानें कांग्रेस का हाल

फ्रीडम ऑफ चॉइस है बुर्का पहनना 

वारिस पठान ने आगे कहा कि ये फ्रीडम ऑफ चॉइस है आप कौन होते हैं प्रतिबंध लगाने वाले.ये दर्शाता है कि कितनी नफरत है ये दिखाता है कैसी संगत है, उसका असर है. बोले-मेलोनी को शायद पसंद नहीं कि कोई महिला अपने आप को कवर करे.ये नफरत के सिवा कुछ नहीं. उन्होंने इसे पूरी तरह गलत  ठहराया.

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान निकाय चुनाव में AIMIM गठबंधन को मिले जन समर्थन पर संतोष जताया. बोले कि हमने छह सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था दो पर जीत हासिल हुई है. कहा कि राजस्थान अभी झांकी है यूपी अभी बाकी है और जनता अब मजलिस को पसंद कर रही है.

20 सितंबर को लगाया प्रतिबंध 

यहां बता दें कि इटली में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने 20 सितंबर 2026 को स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने की योजना का ऐलान किया है. जबकि इससे पहले भी अक्टूबर 2025 में मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’द्वारा सार्वजनकि स्थलों, स्कूल और कार्यालय में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाने का विधेयक संसद में पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, ‘मुझे लगता है कि देश में…’



Source link

Related Posts

पेंशनरों को एरियर का इंतजार खत्म, अक्टूबर में मिलेगा भुगतान; CM सुक्खू का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनरों के एरियर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, ‘हम सभी को उनसे…’

यूपी चुनाव में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों से की हाथ मिलाने की पेशकश की.  इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 14 जिलों के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के बंटवारे को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top