• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार: भोजपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकार हत्या,घर में कोहराम
Image

बिहार: भोजपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकार हत्या,घर में कोहराम


बिहार में भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार (21 सितंबर) की शाम हथियारबंद बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक घर से करीब 500 मीटर दूर बड़ी नहर के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान गांव के ही दो हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने हथियार निकालकर गोली मारने की धमकी दी और सामने से उसके सीने में गोली मार दी.

गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर ‘फंसे’ बिहार के CM

मृतक की पहचान नीमा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार के 23 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शत्रुध्न घर का इकलौता बेटा था. परिवार में उसकी पत्नी रुंगटा कुमारी, बेटी रूही कुमारी, मां सुमित्रा देवी और 20 दिन का दुधमुंहा बेटा है.

20 दिन पहले ही बना था पिता

मृतक के दादा कृष्णा कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही शत्रुध्न के घर बेटे का जन्म हुआ था. बेटे के जन्म के बाद वह काफी खुश था. परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशियां थीं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद अचानक घर में मातम पसर गया.

दादा के मुताबिक, सोमवार शाम शत्रुध्न घर से करीब 500 मीटर दूर बड़ी नहर के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान गांव के दो युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे. दोनों की शत्रुध्न से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी.आरोप है कि शत्रुध्न ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने हथियार निकाल लिया और उसे गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने सामने से शत्रुध्न के सीने में गोली मार दी.

दोपहर में भी हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि आरोपियों और शत्रुध्न के बीच सोमवार दोपहर में भी विवाद हुआ था. हालांकि दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

गोली मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है. घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है. इधर, शत्रुध्न की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में 20 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. दुधमुंहे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

यह भी पढ़ें: जमुई की घटना पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, निशाने पर PM मोदी



Source link

Related Posts

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, ‘हम सभी को उनसे…’

यूपी चुनाव में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों से की हाथ मिलाने की पेशकश की.  इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 14 जिलों के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के बंटवारे को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, ‘PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा…’

इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा बुर्का और हिजाब पर पाबंदी को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top