सिनेमा जगत में 8 अक्तूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद हर कोई शॉक्ड रह गया. एक्टर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया और लोग इस खबर पर यकीन नहीं कर पाए. इंडस्ट्री में मातम पसर गया था. ऐसे में अब ‘तिरंगा’ फेम एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने उन्हें याद किया और कहा कि अगर उन्हें मेडिकल सुविधा समय पर मिल गई होती तो नाना उनके बीच होते.
दरअसल, एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर और नाना पाटेकर ने साथ में फिल्म ‘तिरंगा’ में काम किया था और इसमें वर्षा ने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था. इसमें उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब वर्षा ने उनके निधन के बाद उन्हें याद किया है चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.
नाना पाटेकर को याद कर वर्षा उसगांवकर की आंखें नम
एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर को याद किया, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गई. एक्टर नाना को यादकर उनका दर्द छलक पड़ गया. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें समय रहते हुए मेडिकल सुविधा मिल जाती तो वो बच सकते थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि आज मेडिकल साइंस इतना आगे है कि लोग 100 साल तक जीते हैं. वर्षा के अनुसार, दुनिया छोड़ने के लिए 75 साल कोई उम्र नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
वो हमारे बीच होते…
वर्षा ने कहा कि अगर नाना पाटेकर को वक्त पर जरूरी मेडिकल मदद मिल जाती तो शायद वो आज लोगों के बीच होते. एक्ट्रेस ने बताया कि नाना के साथ बिताए दिन आज भी उनके दिल के सबसे करीब है. वर्षा ने कहा कि वो खुज को लकी मानती हैं कि उन्हें ‘तिरंगा’ में नाना पाटेकर के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने ये भी कहा कि नाना पाटेकर जिस भी किरदार में आते थे उसमें जान ही डाल देते थे. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने हर तरह के रोल से स्क्रीन पर छाप छोड़ी. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने पसंदीदा अभिनय के बारे में बताया कि उन्होंने ‘तिरंगा’ का नाम लिया.

कैसे हुई थी नाना पाटेकर की मौत?
वहीं, नाना पाटेकर की मौत के बारे में बात की जाए तो उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा हुआ था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम ने 45 मिनट तक सीपीआर दिया लेकिन फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी पोस्टमार्टम में भी नेचुरल डेथ बताया गया था और किसी भी तरह की साजिश से इनकार कर दिया गया था.
गौरतलब है कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास पुणे के डोंजे स्थित फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. एक्टर को अंतिम विदाई भी 8 अक्तूबर को ही देर रात को दी गई थी.

















