• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
Image

‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव


मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को ‘लीव इंडिया’ यानी भारत छोड़ो का नोटिस जारी किया गया है. इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. अमेरिकी नागरिकता रखने वाले इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इस मामले पर बॉलीवुड की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

रज़ा मुराद और गजेंद्र चौहान ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है. दोनों का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी नोटिस जारी किए जाने का समर्थन किया है. दूसरी ओर, किरण राव और सबा आजाद ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए इमरान खान का पक्ष लिया है.

‘विदेशी होकर प्रोटेस्ट करना गलत’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. इमरान खान की अमेरिकी नागरिकता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है.

रज़ा मुराद ने कहा, ‘चाहे इमरान खान हों या कोई भी अन्य विदेशी नागरिक, हमारे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है. अब मुझे पता चला है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं और वो यहां एक एक्टर थे. इसलिए, एक अमेरिकी नागरिक के रूप में, उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है.’

मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने कहा, ‘मुंबई पुलिस कानून के दायरे में रहकर ये कार्रवाई कर रही है. उन्हें कल या 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए नहीं कहा गया है. उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है. यदि उन्हें लगता है कि उन्हें जबरन देश से बाहर निकाला जा रहा है, तो वो अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.’

गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?

अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकता या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के तहत भारत में रहने वाले लोगों को कुछ नियमों का पालन करना होता है.

IANS को दिए इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने कहा, ‘वो एक अमेरिकी नागरिक हैं और यहां रह रहे थे. मुझे नहीं लगता कि उन्हें विरोध प्रदर्शन में जाना चाहिए था क्योंकि ये कानून के खिलाफ है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि देश के छिपे हुए गद्दारों को यहां से जाने के लिए कहा गया है. अगर कोई भारत में OCI कार्ड पर रहता है, तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता, वोट नहीं दे सकता और विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता. इसलिए, अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो निश्चित रूप से उन्हें सजा मिलनी चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप भारत में इतने बड़े सेलिब्रिटी रहे हैं. आपने नाम कमाया, पैसा कमाया, एक मुकाम हासिल किया. भारतीयों ने आपसे प्यार किया. इसके बावजूद, आप ऐसे विरोध प्रदर्शन में जाते हैं, जो उन आवासीय मूल्यों के खिलाफ है जिन पर आप भारत में रह रहे हैं. ये कानून का उल्लंघन है. और जब कानून का उल्लंघन होता है, तो सजा तो होगी ही.’

अशोक पंडित ने कहा- ‘आप इस देश के नागरिक नहीं हैं’

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने का समर्थन किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में बहुत खुश हूं… क्योंकि जब आपको विरोध करने का कोई अधिकार नहीं है और आप इस देश के नागरिक नहीं हैं. आप पूरी कोशिश करते हैं कि हमारे देश को बदनाम किया जाए.’

अशोक पंडित ने इमरान खान को सलाह देते हुए आगे कहा, ‘इसलिए, पहले खुद को शिक्षित करें, अध्ययन करें और अपने परिवार के सदस्यों और बुजुर्गों से ये समझाने के लिए कहें कि क्या आपको सड़कों पर उतरने और इस देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की अनुमति है, क्योंकि आप देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.’

किरण राव ने किया इमरान खान का समर्थन

आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव ने इस मामले में इमरान खान का समर्थन किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वाह, अब मुंबई पुलिस?’ 

‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव

एक अन्य पोस्ट में किरण राव ने इमरान खान की जिंदगी का जिक्र करते हुए लिखा, ’43 साल की उम्र. इनमें से 40 साल भारत में बीते. यहीं पढ़ाई की. यहीं काम किया. यहीं सफलता मिली. यहीं असफलता मिली. यहीं प्यार किया. यहीं संघर्ष किया.’ 

‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव

सबा आजाद ने भी जताई नाराजगी

ऋतिक रोशन की पार्टनर और एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी इमरान खान के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘क्या!? ये पूरी तरह बकवास है.’ 

‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव

क्या है पूरा मामला?

इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. ये प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. इस दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘शायद मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.’ हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.





Source link

Related Posts

कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे ‘ड्रीम गर्ल’ बनीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में गिना जाता है. हेमा मालिनी उन अदाकाराओं में…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

विद्या बालन के येलो लुक ने जीता दिल, नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन

नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस खास…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, ‘मॉन्स्टर’ होगा नाम?

सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से काफी खबरों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने पिता सलीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें

टीवी अभिनेता से बॉलीवुड एक्टर बने गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top