• Home
  • ताजा खबरें
  • रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, ऐसे टला बड़ा हादसा
Image

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, ऐसे टला बड़ा हादसा


मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-जावरा रेलखंड पर गुरुवार रात अफरा तफरी मच गई यहां  बंजली रेलवे फाटक पर एक कार और यात्री ट्रेन के बीच टक्कर हो गई. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. 

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के दौरान पटरियों पर फंसी एक कार से वलसाड-हिसार स्पेशल यात्री ट्रेन (04728) टकरा गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लोको पायलट (ट्रेन चालक) की सूझ-बूझ और कार में सवार लोगों के समय रहते उतर जाने के कारण घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कार चालक की लापरवाही आई सामने

यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये कार पटरियों पर कैसे फंस गई? इसका कारण कार चालक की बड़ी लापरवाही है. रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना रतलाम और नामली रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार रात 10:30 बजे के आस-पास हुई.

उन्होंने कहा, “कार चालक ने रेलवे फाटक बंद होने से ऐन पहले हड़बड़ी में कार को पटरियों से निकालने की कोशिश की. तभी रेलवे फाटक बंद हो गया और कार पटरियों पर फंस गई. चंद ही पलों में यात्री ट्रेन वहां से गुजरी और कार से टकरा गई.”

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुमार ने बताया कि कार में सवार लोग टक्कर से पहले ही उतर गए थे और लोको पायलट के संभवत: आपातकालीन ब्रेक लगाने से ट्रेन की गति धीमी हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. रेलवे अधिकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को पटरियों से हटाने के बाद ट्रेन को बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे. 

 



Source link

Related Posts

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे

वाराणसी में गुरुवार को उस बड़ा हादसा हो गया जब एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘सच क्या है बताता हूं…’, सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान

महाराष्ट्र के ठाणे नगर महापालिका की नवनिर्वाचित AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख के पिता यूनुस शेख ने हाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे

महाराष्ट्र की राजनीति में मुंब्रा एक बार फिर चर्चा में है. AIMIM की पार्षद सहर शेख, जिन्होंने ‘पूरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप

दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी (AUD) में छात्रों का धरना 17वें दिन भी जारी है. AISA के नेतृत्व में…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top