• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
Image

पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें


टीवी अभिनेता से बॉलीवुड एक्टर बने गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें उनके साथ टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अहम रोल में नजर आएंगी. दोनों ही मिलकर अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब गुरमीत और ईशा ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ गुरमीत की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस देबिना मुखर्जी भी मौजदू थीं. 

बिहार सीएम से मिली ‘तुम मेरे हो’ की टीम

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय तुम मेरे हो के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों लगातार फिल्म का प्रमोशन करते हुए पोस्ट कर रहे हैं. अब गुरमीत और ईशा ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके खुशी जाहिर की है. गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें बिहार सीएम और फिल्म की टीम के अलावा उनकी पत्नी देबिना भी नजर आ रही हैं.

गुरमीत बोले- मेरे लिए सम्मान की बात है

गुरमीत ने तस्वीरें शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से अपनी फिल्म तुम मेरे हो की टीम के साथ मुलाकात हुई. ये मेरे लिए सम्मान की बात है. हमारे बीच सिनेमा और बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर अच्छी बातचीत हुई.’ आगे अभिनेता ने बिहार सीएम को अपना कीमती वक्त देने और फिल्म को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया. अंत में उन्होंने लिखा, ‘ये मुलाकात मेरे लिए बिहार के एक बेटे के तौर पर खास थी.’

कब रिलीज होगी ‘तुम मेरे हो’?

तुम मेरे हो में गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय अहम किरदार में नजर आएंगे. वहीं उनका साथ देंगे अधिक मेहता और शान आर. ग्रोवर जैसे कलाकार. इस रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन आशीष पांडा ने किया है. इसके टीजर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. गुमीत और ईशा की तुम मेरे हो थिएटर्स में 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. इसका क्लैश बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘उड़ता तरीर’ से होगा. ये फिल्म भी 23 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली है.





Source link

Related Posts

सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, ‘मॉन्स्टर’ होगा नाम?

सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से काफी खबरों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने पिता सलीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘इन्हें गंदी भाषा ही बोलनी है…’ समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल

सुनील पाल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वो अपने बेबाक बयानों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, ‘लीव इंडिया’ नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने मुंबई पुलिस के ‘लीव नोटिस’ के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

‘कॉफ़ी विद करण’ (Koffee With Karan) का नया सीजन धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है, और इसके…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top