• Home
  • खेल समाचार
  • भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
Image

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज पूनम राउत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. गुरुवार (15 अक्टूबर) को पूनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर रिटायरमेंट की जानकारी दी. टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल सहित तीनों फॉर्मेट खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी को 2021 से मौका नहीं मिल रहा था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच अक्टूबर 2021 में खेला था. 

पूनम ने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई का हिस्सा रहीं. 37 साल की उम्र में पूनम ने अपने एक दशक से भी लंबे करियर का समापन किया. 2017 महिला वर्ल्ड कप में पूनम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 381 रन बनाए, जिसमें लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में खेली गई 86 रनों की पारी भी शामिल थी. 

रिटायरमेंट को लेकर की गई अपनी पोस्ट में पूनम ने लिखा, “मुंबई की सड़कों से लेकर भारतीय जर्सी पहनने तक का यह सफर किसी वरदान से कम नहीं रहा है. यह एक ऐसा सफर है जिसमें कई त्याग, संघर्ष, कभी न भूलने वाली जीत और कड़े सबक शामिल रहे हैं- ऐसे पल जिन्हें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगीं.”

उन्होंने आगे लिखा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना केवल एक सपना पूरा होने जैसा नहीं था; यह एक ऐसा सौभाग्य था जिसे मैंने बहुत गर्व के साथ निभाया. अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के इस अध्याय को समाप्त करते हुए, मेरा दिल उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता से भरा है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और मेरी इस यात्रा का हिस्सा बने.”

पूनम राउत का अंतर्राष्ट्रीय करियर

पूनम ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 7 पारियों में उन्होंने 264 रन बनाए. वनडे की 73 पारियों में उनके बल्ले से 2299 रन निकले. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 31 पारियों में पूनम ने 719 रन बनाए.

 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट





Source link

Related Posts

सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट

क्रिकेट में गेंदबाज की एक छोटी-सी गलती भी टीम को भारी पड़ सकती है. खासकर टी20 इंटरनेशनल जैसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे…’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच

टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां टी20 मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है. 247 रन बनाने के…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top