• Home
  • खेल समाचार
  • सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
Image

सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट


क्रिकेट में गेंदबाज की एक छोटी-सी गलती भी टीम को भारी पड़ सकती है. खासकर टी20 इंटरनेशनल जैसे फॉर्मेट में, जहां हर रन मैच का रुख बदल सकता है. वाइड और नो बॉल से बल्लेबाजी करने वाली टीम को एकस्ट्रा रन मिलते हैं और गेंदबाज पर दबाव भी बढ़ता है. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम इसी वजह से चर्चा में है. आंकड़ों के मुताबिक, वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल देने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं.

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में वाइड और नो बॉल देने के मामले में सबसे आगे हैं. उनके नाम कुल 150 अतिरिक्त गेंदें दर्ज हैं, जिनमें 132 वाइड और 18 नो बॉल शामिल हैं. यहां बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान 146 गेंदों के साथ दूसरे और आयरलैंड के मार्क अडायर 143 गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

मुस्तफिजुर रहमान दूसरे नंबर पर

इस में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम कुल 146 वाइड और नो बॉल दर्ज हैं. इनमें 135 वाइड और 11 नो बॉल शामिल हैं. वहीं, आयरलैंड के मार्क अडायर 143 अतिरिक्त गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर है. उन्होंने 132 वाइड और 11 नो बॉल दी हैं.

हार्दिक पांड्या भी सूची में शामिल

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सूची में शामिल हैं. उनके नाम 116 वाइड और नो बॉल हैं, जिनमें 112 वाइड और 4 नो बॉल शामिल हैं. जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरावा के नाम भी 116 अतिरिक्त गेंदें हैं. उन्होंने 96 वाइड और 20 नो बॉल दी हैं.

इन गेंदबाजों के नाम भी हैं शामिल

न्यूजीलैंड के टिम साउदी 113 अतिरिक्त गेंदों के साथ सूची में अगले स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने 112 और जेसन होल्डर ने 111 वाइड और नो बॉल दी हैं. दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा के नाम 105, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम 101 अतिरिक्त गेंदें दर्ज हैं.

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, किसी गेंदबाज के प्रदर्शन का आकलन केवल वाइड और नो बॉल के आधार पर नहीं किया जा सकता. विकेट, रन खर्च करने की दर और मैच में उसका योगदान भी उतना ही मायने रखता है.

 

यह भी पढ़ें: ‘सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी…’, पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया



Source link

Related Posts

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज पूनम राउत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे…’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच

टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां टी20 मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है. 247 रन बनाने के…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top