Image

हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें


यमन की अस्थायी राजधानी अदन शहर में हूतियों ने राष्ट्रपति भवन परिसर पर हमला किया है. इस दौरान कई मिसाइलें दागीं गई हैं. यह जानकारी सरकार के दो अधिकारियों ने दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दो गवाहों ने कहा है कि उन्होंने पैलेस के आस-पास जोरदार धमाकों की आवाज सुनी थी. 

ईरान समर्थित इन लड़ाकों की तरफ से किए जा रहे हमले तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इसका मकसद उस इलाके में अपने प्रभाव को और बढ़ाना है, जिस पर अभी उनका कब्जा है. फिलहाल अदन के इस परिसर में मौजूद यमन के प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री सुरक्षित हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पैलेस के दो सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है.

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कम से कम 6 धमाके हुए हैं. ऐसे में सऊदी अरब के साथ चल रही जंग के बीच हूतियों के यह हमले काफी अहम हैं. इसी जगह से यमन की इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त सरकार चलती है. इसे सऊदी अरब का पूरा समर्थन है. 

कुछ वक्त से हूतियों ने बढ़ा दिए हैं हमले

शिया विद्रोहियों ने कुछ वक्त से अटैक बढ़ा दिए हैं. यह 2022 में यूएन में हुए समझौते के बाद से काफी कम थे या न के बराबर ही थे. इसके अलावा इस गुट ने सऊदी अरब के इलाकों में हमले शुरू किए हैं. लाल सागर पर नाकेबंदी कर रखी है. इधर, अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ जंग चल ही रही है. अमेरिका चाहता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगाई जा सके. 



Source link

Related Posts

चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह मार्च में पदभार संभालने के लगभग 8 महीने बाद नवंबर में भारत यात्रा…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप

यूक्रेन ने रूस की रिफाइनरियों पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी जानकारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘यहां से चले चाओ…’, इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता

यूके में विजिलेंट बताने वाले एक ग्रुप की जमकर आलोचना हो रही है. इस ग्रुप ने एक पब्लिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘गोली मार देना…’, अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी ईरान के परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी सेना के…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top