• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
Image

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?


एनसीटीई शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. दरअसल फिलहाल सोशल मीडिया पर एनसीटीई से जुड़े कुछ नोटिस वायरल हो रहे हैं. वायरल नोटिस में दावा किया जा रहा है कि टीजीटी के पदों पर आवेदन करने के लिए टीईटी पास होना और ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर हासिल करना जरूरी है. वायरल हो रहे इस  नोटिस में बताया गया है कि यह बदलाव तुरंत लागू है, इन्हें लागू करने के बारे में पूरी गाइडलाइन और एफएक्यू जल्दी एनसीटीई के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. हालांकि एनसीटीई ने भी सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया है कि उसने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है और यह वायरल हो रहा नोटिस पूरी तरह फर्जी है. 

एनसीटीई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस चल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीजीटी की नियुक्ति के लिए वैलिड टीईटी और 50 प्रतिशत ग्रेजुएशन मार्क्स जरूरी होंगे. इसके बाद एनसीटीई ने लिखा कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ने यह नोटिस कभी जारी नहीं किया है. यह पूरी तरह फर्जी और गुमराह करने वाला है. वहीं एनसीटीई ने उम्मीदवारों को ऐसे फर्जी नोटिस पर भरोसा करने से बचने की सलाह भी दी है. एनसीटीई के अनुसार छात्र सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट के नोटिस पर ही भरोसा करें. 

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

कैसे कर सकते हैं फर्जी नोटिस की पहचान?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई तरह के भर्ती विज्ञप्तियों से जुड़े भी कई फर्जी नोटिस वायरल होते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फर्जी नोटिस की पहचान करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन की जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए. अगर नोटिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से जारी किया जाता है, तो वह सही है और अगर कोई नोटिफिकेशन किसी गलत वेबसाइट से जारी किया जाता है, तो उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. 

भर्ती विभाग भी कर चुके हैं अलर्ट 

देश भर में होने वाली परीक्षाओं के बीच इस तरह के कई फेक नोटिस वायरल होते हैं. ऐसे में इन भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े विभागों की ओर से उम्मीदवारों के लिए कई बार स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है. स्पष्टीकरण में विभागों ने उम्मीदवारों से ऐसे सोशल मीडिया पर जारी होने वाले किसी भी भर्ती नोटिस पर भरोसा न करें. वहीं आयोग की ओर से इस तरह के भर्ती नोटिस फैलाने वालों पर कार्रवाई को लेकर भी जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें-MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

यूको बैंक ने अप्रेंटिस 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 530 पदों…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

कलकत्ता यूनिवर्सिटी के नियमों में बदलाव, अब अटेंडेंस के भी मिलेंगे नंबर

नोटिफिकेशन में सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए संशोधित नियमों की डिटेल दी गई है. वहीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा

आज 15 अक्टूबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

IIT में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र पहली जेईई मेन और फिर क्वालीफाइंग करने वाले छात्र…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top