• Home
  • खेल समाचार
  • अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
Image

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?


अर्शदीप सिंह हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में चोटिल हो गए थे. भारत को आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थे, हार कंफर्म थी. भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर थे, तब श्मार जोसफ की तेज गेंद अर्शदीप के बाएं कंधे पर लग गई थी. हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन दर्द काफी ज्यादा था तो ऐसा नहीं कर सके. हार तय थी, तो श्रेयस अय्यर ने भी उन्हें वापस बुला लिया और इस तरह भारतीय पारी समाप्त हो गई. वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को 24 रनों से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. अब पांचवां और आखिरी मैच निर्णायक है.

श्मार जोसफ की गेंद लगने के बाद अर्शदीप सिंह काफी ज्यादा दर्द में दी दिखे. हालांकि वह चाहते थे कि बल्लेबाजी जारी रखें, लेकिन नजर आया कि वह तकलीफ में हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें बाहर आने का इशारा किया, जिसके बाद भारतीय पारी समाप्त हो गई और वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला जीत लिया.

क्या बोले संजू सैमसन

संजू सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अर्शदीप सिंह की चोट पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया, “अर्शदीप अपने कंधों पर बर्फ लगा रहे हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उनके जो गेंद लगी थी वो काफी तेज थी, आशा है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे.”

पांचवां टी20 अब निर्णायक बन गया है, जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. टीम इंडिया आज तक कभी वेस्टइंडीज से घर पर टी20 सीरीज नहीं हारी है. अर्शदीप सिंह का पांचवें टी20 में खेलना मुश्किल है, हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा.

कब है भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार, 17 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में है. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल



Source link

Related Posts

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट

IPL 2027 मिनी ऑक्शन पास आ रहा है, जो दिसंबर महीने में करवाया जाएगा. सभी 10 टीमों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ी आए और उन्होंने अपने खेल से खूब नाम कमाया, लेकिन सचिन तेंदुलकर की…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

जोस बटलर के काफी समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने की संभावना है, उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 30 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इसके आलावा…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top