• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
Image

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन


यामी गौतम धर स्टारर फिल्म ‘नई नवेली’ की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं. फिल्म रिलीज से पहले यामी गौतम ने अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया.  

इस दौरान यामी येलो साड़ी में दिखीं. यामी का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. साथ ही उनकी चेहरे की चमक यह बयां कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कितनी कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है.

बता दें कि ‘नई नवेली’ इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है. इसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया. यामी का अवतार छा गया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. ये फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

बता दें कि यामी ने 2010 में फिल्म Ullasa Utsaha से करियर की शुरुआत की. उन्हें ‘विक्की डोनर’ से पहचान मिली. इसके बाद वो ‘हीरो’, ‘टोटल सियापा’, ‘बदलापुर’, ‘एक्शन जैक्शन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘काबिल’, ‘सरकार 3’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘उरी’, OMG 2, ‘आर्टिकल 370’, ‘हक’, ‘धूम धाम’ जैसी फिल्में कीं. ‘आर्टिकल 370’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला.



Source link

Related Posts

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया था. इसके बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

कभी नहीं बनेगी ‘हेरा फेरी 3’, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, ‘भागम भाग 2’ पर भी दी बुरी खबर

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन इस साल अब तक दो फिल्में लेकर आए हैं. पहली ‘भूत बंगला’ और दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘कॉफी विद करण 9’: सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था

‘कॉफी विद करण 9’ के पहले गेस्ट सलमान खान होते हैं. शो में सलमान स्वैग के साथ एंट्री…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top