Image

उत्तर कोरिया की अमेरिका को चेतावनी, कहा- हमारी संप्रभुता का करें सम्मान


उत्तर कोरिया ने सोमवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले बहुपक्षीय प्रतिबंध निगरानी समूह (MSMT) की हालिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए उसे अवैध करार दिया. प्योंगयांग ने आरोप लगाया कि समूह सामान्य गतिविधियों को गैरकानूनी बताकर पेश कर रहा है और अपने नागरिकों को विदेशों में काम के लिए भेजने के कार्यक्रम को दूसरे देशों के साथ वैध आर्थिक सहयोग का हिस्सा बताया.

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के जरिए जारी बयान में MSMT की रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

उत्तर कोरिया के नागरिक कर रहे रूस चीन में काम 

योनहाप न्यूज एजेंसी ने इसे प्रकाशित किया. उनके मुताबिक प्रवक्ता ने कहा, MSMT ने सामान्य गतिविधियों को असामान्य और कानूनी गतिविधियों को गैरकानूनी बताकर अपनी वास्तविक मंशा उजागर कर दी है. यह प्रतिक्रिया MSMT की पिछले सप्ताह जारी रिपोर्ट के बाद आई है.

रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अब भी अपने नागरिकों को विदेशों में काम करने के लिए भेज रहा है. समूह के अनुसार, कम से कम 17 देशों में करीब एक लाख उत्तर कोरियाई श्रमिक मौजूद हैं, जिनमें बड़ी संख्या चीन और रूस में है. MSMT ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि कुछ उत्तर कोरियाई श्रमिक रूस की फैक्ट्रियों में सैन्य ड्रोन के निर्माण में शामिल रहे हैं.

उत्तर कोरिया ने कहा हम नहीं मानेंगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध 

उत्तर कोरिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दूसरे देशों के साथ उसके संबंधों में व्यापार, आदान-प्रदान और सहयोग उसके वैध अधिकारों के तहत आते हैं. प्योंगयांग के अनुसार, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संधियों तथा समझौतों के आधार पर होने वाले ऐसे सहयोग में किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप या जांच का अधिकार नहीं है. उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रतिबंध व्यवस्था की वैधता पर भी सवाल उठाया, जिसके तहत उत्तर कोरियाई नागरिकों को विदेशों में काम करने भेजने पर रोक है.

पश्चिमी देश कर रहे हमारी संप्रभुता पर हमला 

प्योंगयांग ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. इनमें देशों की संप्रभुता का सम्मान और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना शामिल है.उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अपनी देश की उन्नति और अन्य देशों के साथ सामान्य तथा पारस्परिक सहयोग वाले संबंधों को बाधित करने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब देगा. MSMT का गठन अक्टूबर 2024 में हुआ था. इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के क्रियान्वयन की निगरानी करना और उनके उल्लंघन की जानकारी सामने लाना है.

इसका गठन उस समय हुआ जब रूस ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेषज्ञ समिति के कार्यकाल को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को वीटो कर दिया था.

इनपुट : IANS



Source link

Related Posts

कनाडा में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

पुतिन की पार्टी की बड़ी जीत, 355 सीट्स की हासिल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली युनाइटेड रशिया पार्टी ने बंपर बहुमत हासिल किया है. पुतिन…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ब्रिटेन में त्वचा के रंग के आधार पर नागरिकता! पूर्व PM सुनक ने दी चेतावनी

यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक बार फिर रेसिज्म पर बहस छेड़ दी है. उन्होंने देश…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

मसूद पेजेश्कियान की ट्रंप से होगी भेंट? US राष्ट्रपति ने क्या दिया संकेत

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों में यह…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top