• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
Image

दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा


दिल्ली में एसआईआर के बीच 33 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किया गया था. निर्वाचन अधिकारियों ने 33 लाख ऐसे मामलों में से 20 लाख का निपटारा कर दिया है, जिनमें मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों या 2002 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण एसआईआर के तहत नोटिस जारी किए गए थे. आयोग की ओर से एक आधिकारिक बयान में इस बात का दावा किया गया है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बयान में कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो वह 14,947 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ), 902 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 70 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 13 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) या दिल्ली के सीईओ से संपर्क कर सकता है.

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?

दिल्ली निर्वाचन आयोग की ओर से बयान में कहा गया, “हमने इन मामलों के समाधान के लिए सक्रिय अभियान शुरू किया था और अब तक 33 लाख में से करीब 20 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है.” बयान के अनुसार, विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां बीएलओ मतदाताओं की सहायता कर सकते हैं.

एसआईआर से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए ऐसे शिविर 18 और 25 अक्टूबर को भी लगाए जाएंगे. सीईओ ने एक बयान में कहा, “दिल्ली की वोटर लिस्ट में लगभग 33 लाख एंट्रीज में लॉजिकल गड़बड़ी या अनमैप्ड होने की समस्या थी. हमने इन समस्याओं को सुलझाने के लिए एक प्रोएक्टिव कैंपेन शुरू किया था.”

उन्होंने यह भी कहा, “किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा. एसआईआर प्रक्रिया के तहत दिल्ली में लगभग 33 लाख वोटर्स को नोटिस भेजे गए थे. ये नोटिस उनके एन्यूमरेशन फॉर्म में दी गई जानकारी में पाई गई गड़बड़ियों के कारण भेजे गए थे.”

क्यों भेजे गए थे ये नोटिस?

 ये नोटिस इसलिए भेजे गए थे ताकि वोटर्स दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों को स्पष्ट कर सकें और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकें. नोटिस पाने वाले वोटर्स की लिस्ट में कई जानी-मानी हस्तियां और अलग-अलग उम्र के वोटर्स शामिल हैं.

पूर्व उपप्रधानमंत्री एल.के. आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त एस.एस. संधू को एसाआईआर प्रक्रिया के दौरान दी गई जानकारी में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजे गए थे.

दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी



Source link

Related Posts

राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ‘न्यू नोएडा’ विकसित करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

राजस्थान में इन दिनों पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं. निकाय चुनाव में तकरीबन बराबर की टक्कर होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता संजीव सिंह…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top