• Home
  • खेल समाचार
  • राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
Image

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अन्वय ने 207 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 85 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 12 बाउंड्री निकलीं, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. राहुल द्रविड़ अपने दौर में धैर्य के साथ खेलने के लिए मशहूर रहे, लेकिन अन्वय अलग ही रास्ते पर चलते हुए दिख रहे हैं. वह खुद को मौजूदा क्रिकेट से जोड़ रहे हैं. 

17 वर्षीय अन्वय ने यह पारी देश के प्रमुख अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विनू मांकड़ ट्रॉफी में खेली. द्रविड़ का बेटा टूर्नामेंट में कर्नाटक की कप्तानी कर रहा है. उन्होंने सोमवार (12 अक्टूबर) को ताबड़तोड़ पारी दिल्ली के खिलाफ खेली. वह नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे थे. उनकी पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हालांकि शतक से चूक गए. 

ध्रुव कृष्ण और नितीश आर्य ने जड़े शतक 

अन्वय शतक से चूक गए, लेकिन उनसे पहले बैटिंग के लिए उतरे ध्रुव कृष्ण और नितीश आर्य ने शानदार शतक जड़े. नितीश ने 109 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के लगाकर 111 रन बनाए. नंबर तीन के ध्रुव कृष्ण ने सिर्फ 51 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के लगाकर 103 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202 का रहा. 

कर्नाटक ने 49 ओवर में बनाए 418/4

पहले बैटिंग के लिए उतरी कर्नाटक की टीम ने 49 ओवर में 4 विकेट पर 418 रन बोर्ड पर लगाए. यह वाकई बड़ा टोटल था. इसके आगे विरोधी टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई. इस दौरान दिल्ली के लिए प्रद्युम्न सनन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

कर्नानट ने 198 रन से जीता मैच 

रन चेज के लिए उतरी दिल्ली की टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टीम 41.1 ओवर में 220 रन पर सिमट गई. इस तरह कर्नाटक ने 198 से जीत हासिल की. कर्नाटक के लिए ध्यान एम हीरेमठ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. दिल्ली के लिए अभिराज गगन सिंह 59 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उनकी पारी टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सकी. कर्नाटक ने एकतरफा जीत हासिल की. 

 

यह भी पढ़ें: जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी



Source link

Related Posts

चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल

चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल Source link

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट

विमेंस प्रीमियर लीग में अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर चर्चा में आईं अमेरिकी तेज गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

W,W,W…,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए इतिहास में जगह दिला देते…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक ने एक कैलेंडर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top