• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
Image

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग


सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में काफी मजेदार एक्शन सीन देखने को मिलेगा. फिल्म में सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के बाद अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल में सलमान कई और दमदार फाइट सीन शूट करने वाले हैं. मेकर्स इन सीन्स को बिल्कुल असली और जैसा दिखाना चाहते हैं. इसलिए सलमान खान फिल्म में अपने विरोधियों के साथ जबरदस्त अंदाज में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिर तक पूरी करने की तैयारी है.

मीरा रोड के स्टूडियो में शूट होंगे फाइट सीन

वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई के मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में सेट तैयार किया गया है. यहां करीब 50 दिन तक शूटिंग की योजना है. इस दौरान सलमान खान के कई क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट सीन फिल्माए जाएंगे. यानी ऐसे एक्शन सीन, जिनमें वह अपने विरोधियों से बिल्कुल करीब रहकर लड़ते नजर आएंगे.

इन सीन्स में जरूरत से ज्यादा चमक-दमक के बजाय असली लड़ाई जैसा एहसास दिखाना चाहते हैं. इसी कारण सलमान को हाथों से लड़ते हुए और अपने दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा.

पहले भी शूट हो चुके हैं बड़े एक्शन सीन

‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग अप्रैल 2026 में मुंबई में शुरू हुई थी. इसके बाद अगस्त में गोरेगांव में करीब छह हफ्ते का शेड्यूल पूरा किया गया. इस दौरान बड़े एक्शन सीन, भीड़ वाले दृश्य और अफगानिस्तान के एक गांव जैसा सेट तैयार करके शूटिंग की गई.

इसके बाद सितंबर में फिल्म के लिए मुंबई में एक और एक्शन शेड्यूल रखा गया. इसी दौरान सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की खबर सामने आई थी. अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल में भी एक्शन पर खास जोर दिया जाएगा.

‘बिग बॉस’ के साथ मैनेज कर रहें ‘मॉन्सटर’ का शूट

सलमान खान अपने सिग्नेचर वर्क एथिक्स को बरकरार रखते हुए बिग बॉस 20 को लेकर किए गए कमिटमेंट से लेकर डिमांडिंग फिजिकल एक्शन शेड्यूल तक को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं. वो फिल्म को भी बराबर का समय देते हुए उसकी शूटिंग को नवंबर के तय समय पर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. अब जब फिल्म अपनी शूटिंग के फाइनल लैप में एंटर कर रही है, तब टीम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को तैयारी में लग जाएगी.

ईद 2027 पर रिलीज होगी ‘मॉन्स्टर’

दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी नजर आएंगे. फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है.





Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म बन चुकी ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर आतंक कम होने का…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

राम का वनवास-रावण का नाश…4000 करोड़ी ‘रामायणम’ की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

नितेश तिवारी इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

‘अंधी नफरत देखकर हैरान हूं’, तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. देश…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’ बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं. वो 11 अक्टूबर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top