• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’ बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
Image

‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’ बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन


सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं. वो 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिग बी ने अपने रिटायरमेंट के साथ ही अपने काम के प्रति जुनून को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें रिटायरमेंट के बारे में क्यों सोचना चाहिए? 

रिटायरमेंट के कयासों पर अमिताभ बच्चन का कहना है कि वो जब तक काम कर सकते हैं तब करेंगे. दरअसल, रेडिफ पर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें उनके रिटायरमेंट के रिएक्शन के साथ ही काम के प्रति जुनून को लेकर बात की.   

काम के प्रति जुनूनी हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं. उम्र के उस पड़ाव पर उनका काम के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है. रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, ‘मेरे लिए ये दिन भी बाकी दिनों के जैसा ही है. मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि आज भी मेरा शरीर मेरे मन को और काम करने की इच्छा का साथ दे रहा है.’

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

जब अमिताभ बच्चन के लिए रो पड़े थे पिता हरिवंश राय बच्चन

रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता की कविता को भी याद किया, जो उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर पिता सुनाया करते थे. बिग बी बताते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पिता हमेशा एक कविता लिखा करते थे और उन्हें बाद में सुनाते भी थे. ये उनके परिवार की परंपरा भी थी.  

अमिताभ बताते हैं कि साल 1984 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद यह परंपरा उनके लिए और भी भावुक हो गई. इस हादसे में अमिताभ की जान पर बन आई थी. उस मुश्किल घड़ी के बाद जब उनके पिता ने जन्मदिन पर कविता सुनाई, तो वह खुद भी भावुक हो गए थे और खुद को रोक नहीं पाए. अमिताभ बताते हैं कि कि ऐसा पहली बार था जब उन्होंने अपने पिता को इस तरह से रोते हुए देखा था.

‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर की गई तो उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग उन्हें काम छोड़ने के लिए क्यों कहते हैं? उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार अपने काम को जारी रखते हैं, उसी तरह वो भी अभिनय करना चाहते हैं. वो कहते हैं, ‘मैं अपनी जिंदगी में कई बार मौत के करीब पहुंच गया था. लेकिन हर बार बस बचकर वापस आया.’ एक्टर का मानना है कि वो आज यहां तो इसमें किसी की कृपा है.

बिग भी कहते हैं कि जब तक वो काम करने में सक्षम हैं, तब तक उन्हें इसे छोड़ने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है.

अमिताभ बच्चन क्यों नहीं बनना चाहते डायरेक्टर?

वहीं, अमिताभ बच्चन से डायरेक्टर बनने के बारे में भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद को इस काम के लिए तैयार नहीं मानते. उनके मुताबिक, फिल्म निर्देशन की कला को वो उतनी अच्छी तरह नहीं जानते कि खुद निर्देशक बन सकें. हालांकि, शूटिंग के दौरान अगर उन्हें किसी सीन या कहानी को लेकर कोई सुझाव देना जरूरी लगता है, तो वो अपनी बात रखते हैं. इसके बाद वह फैसला निर्देशक पर छोड़ देते हैं कि उनके सुझाव को मानना है या नहीं.

अमिताभ बच्चन की अधूरी ख्वाहिशें

अमिताभ बच्चन ने इस दौरान अपनी अधूरी ख्वाहिशों के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि वो पियानो बजाना सीखना चाहते हैं. वहीं वो ये भी कहते हैं कि मशहूर फिल्मकार गुरु दत्त के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकती है. एक्टर ने ये भी बताया कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं.

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’ और ‘कल्कि पार्ट 2’ में नजर आने वाले हैं. बिग बी की नई रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.





Source link

Related Posts

‘अंधी नफरत देखकर हैरान हूं’, तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. देश…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

‘दृश्यम 3’ ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

हिंदी सिनेमा जगत में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ही मचा दिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

नवरात्रि के छठे दिन ग्रे में दिखें स्टाइलिश, साड़ी से लहंगे तक एक्ट्रेसेस के लुक्स करें ट्राई

अगर आपको फ्रेंड्स के साथ किसी नवरात्रि फंक्शन में जाना है और कुछ मॉडर्न पहनना है तो आप…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

कृति खरबंदा के नारंगी लुक ने खींचा ध्यान, नवरात्रि पर शेयर कीं खूबसूरत फोटोज

साइड पोज में कृति बहुत ही स्लिम लग रही हैं. ओरेंज कलर की इस ड्रेस में उनका ग्लो,…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top