• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Image

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त


इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सर्वधिक रन अभिषेक शर्मा ने बनाए, जिन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. मेहमान टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई.

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. अर्शदीप सिंह ने शाइ होप (5) को सस्ते में आउट कर दिया था, जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था. इसके बाद कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई. हेटमायर 43 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें नमन धीर ने बोल्ड किया.

रोवमैन पॉवेल 5 रन बनाकर आउट हुए. कामिल पूरन (42) भी अपने अर्धशतक से चूक गए, उन्हें भी नमन धीर ने आउट किया. शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन अंत में वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया. शमर स्प्रिंग ने 11 गेंदों में 35 रन बनाए, उन्होंने आखिरी ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाया. हालांकि इससे वेस्टइंडीज की हार कंफर्म हो गई थी. वेस्टइंडीज की पारी 209 रनों पर समाप्त हुई और भारत ने 14 रनों से इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 223 रन बनाए थे. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर अभिषेक शर्मा ने बनाए, जिन्होंने 30 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाए. ईशान किशन ने 18 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे.

अभिषेक शर्मा ने इस पारी में अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए. रॉस्टन चेस ने 2 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया, वह अब टी20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज गेंदबाज बन गए हैं.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रॉस्टन चेस, गुडाकेश मोती, श्मार जोसफ।

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

वेस्टइंडीज स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.



Source link

Related Posts

चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल

चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल Source link

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट

विमेंस प्रीमियर लीग में अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर चर्चा में आईं अमेरिकी तेज गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

W,W,W…,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए इतिहास में जगह दिला देते…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top