• Home
  • खेल समाचार
  • रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
Image

रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज


रॉस्टन चेस ने इंदौर में इतिहास रच दिया, वह भारत के खिलाफ टी20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जेसन होल्डर के रिकॉर्ड की बराबरी की। होल्कर स्टेडियम में चेस ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 38 रन देकर 2 विकेट लिए.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने स्पिन के साथ शुरुआत की और पहला ही ओवर रॉस्टन चेस के हाथों में दे दिया. चेस ने भी पहला ओवर शानदार डाला, उन्होंने सिर्फ 4 सिंगल दिए. इसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

चेस ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को स्टंप आउट कराया. उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर की पारी को समाप्त किया. चेस ने अय्यर को एलबीडबल्यू आउट किया, जिस पर भारतीय कप्तान ने रिव्यू भी लिया था लेकिन गेंद स्टंप पर टकरा रही थी और अय्यर की पारी 1 रन पर समाप्त हो गई.

चेस ने बनाया रिकॉर्ड

रॉस्टन चेस भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 9 मैचों में कुल 13 विकेट लिए हैं. जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ 15 टी20 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, जिनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब चेस को अगले मैच में सिर्फ 1 विकेट और लेना है. इंदौर में 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच है.

भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट (वेस्टइंडीज के लिए)

  • रॉस्टन चेस- 13 
  • जेसन होल्डर- 13 
  • ओबेड मैककॉय- 12

तीसरे टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रॉस्टन चेस, गुडाकेश मोती, श्मार जोसफ.

यह भी पढ़ें- तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी



Source link

Related Posts

क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज

भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां

तिलक वर्मा के रन आउट पर बवाल मच गया है. दरअसल 11 अक्टूबर को इंदौर में भारत और…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ गई…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग (SA20) के आगामी का ऑक्शन हो गया है, सभी टीमों का स्क्वॉड फाइनल…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top