Image

पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग


पाकिस्तान में ईशनिंदा करने के बाद से ईसाई परिवार डरे हुए हैं. ईशनिंदा के आरोपों के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने एक ईसाई व्यक्ति के घर और दवाओं की दुकान में आग लगा दी. इस आग लगने के बाद वहां डर का माहौल है और हमले की आशंका के चलते 35 से अधिक  ईसाई परिवार अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखुपुरा जिले के घड़ियाल कलां गांव में हुई. यह बवाल 40 वर्षीय कामरान गुल मसीह पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप लगने के बाद शुरू हुआ.

घर को आग के हवाले कर दिया

पुलिस अधिकारी जुबैर अब्बास ने बताया कि मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उग्र भीड़ के हमले से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. हालांकि, एक स्थानीय मस्जिद से हुए ऐलान के बाद मसीह के घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई. अब्बास ने बताया कि उग्र भीड़ ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया और बाद में उसकी फार्मेसी को भी फूंक दिया.

भीड़ के आने की खबर फैलते ही स्थानीय ईसाई समुदाय में दहशत फैल गई और हमले के डर से 35 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए.

रिपोर्ट के मुताबिक मसीह के रिश्तेदारों और अन्य सूत्रों ने कहा है कि ये साफ नहीं है कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की कौन-सी धाराएं लगाई गई हैं.

एफआईआर के मुताबिक पुलिस शिकायतकर्ता को इलाके की गश्त के दौरान सूचना मिली कि कामरान गुल मसीह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. आरोप है कि यह वीडियो एक दिन पहले जॉन शाकी नाम के यूजर ने अपलोड किया था. पुलिस अधिकारियों ने वीडियो को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया. गवाहों की मौजूदगी में उसे यूएसबी ड्राइव में ट्रासंफर करके सील करके जब्त कर लिया है.

इनपुट-पीटीआई

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आज चलेंगी तेज हवाएं; जानें लेटेस्ट अपडेट



Source link

Related Posts

सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल

शनिवार को सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका हुआ है. इस घटना में कई लोगों…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी

रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी डीजल पर से…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल से लैस युद्धपोत INS त्रिशूल 8 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्लायमाउथ बंदरगाह पहुंच…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

नेपाल में एक बार फिर से कुदरत ने करवट ली है, जो कि नेपाल के लोगों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top