Image

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी


रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी डीजल पर से प्रतिबंध हटाने के फैसले को रोकने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश करेंगे. ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यह कदम उठाया था.

फिट्जपैट्रिक के इस कदम का रिपब्लिकन सांसद डॉन बेकन ने सपोर्ट किया है और वो इस विधेयक के सह-प्रायोजक बनने के लिए तैयार हो गए हैं. हालांकि, यह कदम काफी हद तक प्रतीकात्मक माना जा रहा है क्योंकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की वर्तमान मियाद जनवरी में खत्म हो रही है और उनके पास इसे पास कराने के लिए केवल कुछ ही महीनों का समय है.

‘रोनाल्ड रीगन पीस थ्रू स्ट्रेंथ एक्ट’ करवाएंगे पास
कांग्रेस की यूक्रेन कॉकस के सह-अध्यक्ष फिट्जपैट्रिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम रूसी तेल की सभी खरीदारियों को रोकने के लिए एक द्विदलीय कानून पेश करेंगे. इसे ‘रोनाल्ड रीगन पीस थ्रू स्ट्रेंथ एक्ट’ कहा जाएगा और इसे संसद में भारी समर्थन से पास कराया जाएगा. बेकन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि संसद को इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाना होगा.

ट्रंप की हुई आलोचना

हाल ही में पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद, ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने अमेरिका और वैश्विक बाजार में तुरंत 3,00,000 टन डीजल की आपूर्ति के लिए रूस के साथ समझौता किया है. ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी संसद के नेता हैरान हैं, क्योंकि हाल ही में संसद ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने और उसके प्रमुख तेल व्यापारिक सहयोगियों पर टैरिफ लगाने का अधिकार दिया था. संसद के कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की है:

सेनेटर जीन शाहीन ने कहा कि 2022 में संसद द्वारा रूसी ऊर्जा आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को राष्ट्रपति इस तरह नजरअंदाज नहीं कर सकते. सेनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस डील को “शर्मनाक” करार दिया. डेमोक्रेटिक सांसद डेव मिन ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ट्रंप इसी तरह रूस के साथ डील करते रहे, तो हमें खुद पर ही प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे.

रिपब्लिकन सांसद माइकल मैक्कॉल ने चिंता जताते हुए कहा कि डीजल की कीमतें कम करने की कोशिश में रूसी तेल से प्रतिबंध हटाने का मतलब क्रेमलिन की युद्ध मशीन को फंडिंग देना है, जिससे केवल हिंसा और तबाही बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग



Source link

Related Posts

सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल

शनिवार को सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका हुआ है. इस घटना में कई लोगों…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग

पाकिस्तान में ईशनिंदा करने के बाद से ईसाई परिवार डरे हुए हैं. ईशनिंदा के आरोपों के बाद मुस्लिम…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल से लैस युद्धपोत INS त्रिशूल 8 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्लायमाउथ बंदरगाह पहुंच…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

नेपाल में एक बार फिर से कुदरत ने करवट ली है, जो कि नेपाल के लोगों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top