• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैं कितना खुशकिस्मत हूं’, रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
Image

‘मैं कितना खुशकिस्मत हूं’, रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार


बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को बर्थडे विश करते हुए एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

जैकी ने पोस्ट शेयर कर अपने आप को खुशकिस्मत बताया है. उन्होंने रकुल को अपनी ताकत और सपोर्टर भी कहा. 

जैकी भगनानी का प्यारभरा पोस्ट
जैकी भगनानी से अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं. तस्वीर में रकुल और जैकी एक-दूसरे के करीब खड़े होकर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. कुछ फोटोज में दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

लिखा दिल छू लेने वाला नोट
जैकी ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हें देखकर आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और लगता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं. जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबसे बड़े सहारे, मेरी हिम्मत बढ़ाने वाले और मेरी जिंदगी के प्यार. तुम्हारे प्यार, एनर्जी और हमारे घर को सबसे खुशहाल जगह बनाने के लिए शुक्रिया. एक और साल साथ में अपने सपने पूरे करें और खूबसूरत यादें बनाएं. तुमसे बहुत प्यार हूं.’

बता दें, रकुल और जैकी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी कर ली.

रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज किया जाएगा.





Source link

Related Posts

अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!

चंद्रचूड़ सिंह की गिनती कभी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में होती थी. कभी उन्हें अपनी एक्टिंग के साथ-साथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ खूब शोहरत बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाई है. अमिताभ बच्चन…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस पर फैंस को…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों में से एक रकुल प्रीत सिंह शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top