• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘आपने हमें एक बार फिर…’, CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा
Image

‘आपने हमें एक बार फिर…’, CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा


दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बड़ा एक्शन लेते हुए हिरासत में लिया. पुलिस ने सीजेपी के इस प्रदर्शन को सफल नहीं होने दिया. इस बीच नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री की जमकर तारीफ की है.

नूपुर शर्मा ने कहा, “आज दिल्ली पुलिस और भारत सरकार के गृहमंत्री द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद. आपने हमें एक बार फिर अकारण अराजकता से बचाया है. धन्यवाद.”

पुलिस ने 3 हजार ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

मख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया. सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली इलाके और अन्य जिलों से हिरासत में लिया गया. 

सीजेपी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और नए मतदाता के पंजीकरण के वास्ते इस्तेमाल होने वाले ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लगा रही है. इस मुद्दे को लेकर सीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है.

पुलिस ने सीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भी किया डिटेन

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने काफी हद तक नाकाम करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की. इसमें दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के शीर्ष नेतृत्व अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया. इससे सीजेपी को तगड़ा झटका लगा.

वहीं पुलिस ने जर्मनी से आए फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया. हालांकि पुलिस के मुताबिक सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन सीजेपी के नेताओं को अभी नहीं छोड़ा है.

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई…’, CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा



Source link

Related Posts

जंतर-मंतर का प्रदर्शन ‘फेल’ हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, ‘एक बात…’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को होना था लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्त के कारण यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

महराजगंज: ‘DM अंकल जल भराव से बचाइए’, बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी

महराजगंज जिले के फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान

बिहार पुलिस में शनिवार (10 अक्टूबर) को बड़ा फेरबदल किया गया. इस दौरान 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 6…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘लड़ाई जारी रहेगी…’, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top