Image

रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान


अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. अभिनेत्री अपनी सफलता का श्रेय मां पुष्पावली को देती हैं. रेखा अक्सर कार्यक्रम या बातचीत में मां से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं, लेकिन शायद ही लोगों को उनकी मां के साथ बचपन का वह किस्सा पता होगा, जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

रेखा ने एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में

दरअसल, अभिनेत्री रेखा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए. शो के दौरान अभिनेत्री से अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया, आपने एक साथ कितनी फिल्मों में काम किया है?इस पर अभिनेत्री ने कहा था, ‘एक बार में मैंने कम से कम 40 फिल्में साइन की थी और 14 फिल्मों में एक-साथ किया था.’

वो आगे बताती हैं, ‘मेरी मां, मुझसे हमेशा कहती थीं कि बेटा तुम्हें कितनी भी शोहरत या फिर ऑस्कर अवॉर्ड ही क्यों न मिल जाए, लेकिन तुम्हें हमेशा विनम्रता से ही पेश आना है, तभी तुम मेरी बेटी होगी. अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम मेरी बेटी नहीं.’

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां ने सिखाया मुश्किलों से लड़ना

फेल होने पर मां से पड़ती थी मार

शो के दौरान अभिनेत्री ने बताया, ‘बचपन में उनकी मां से उन्हें बहुत मार पड़ी है. अभिनेत्री ने कहा था, मैंने मेरी मां से बहुत मार खाई है, क्योंकि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हुआ करती थी. अगर मैं फेल हो जाऊं, तो मुझे मां से लंबी बेंत से बहुत मार पड़ती थी. बांस की बेंत देखने में बहुत पतली लगती है, लेकिन जब मार पड़ती थी, तो बहुत जोर से लगती थी.एक बार स्कूल में फेल होने पर उन्हें मां से उसी बेंत से बहुत मार पड़ी थी.’ 

अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें तब मार्कशीट में लिखे शब्दों का मतलब सही तरीके से नहीं पता था. उन्हें लगा था कि उनके बहुत अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन जैसे ही मां ने मार्कशीट देखी तो गुस्से में बेंत से रेखा की खूब पिटाई की. रेखा ने दावा किया था कि वे निशान अभी भी शरीर पर मौजूद हैं. 

एक बच्चे की चंचलता, मासूमियत और मां-बेटी के रिश्तों को रेखा ने इतने चुलबुले अंदाज में बयां किया था कि सब हंसने लगे थे.अभिनेत्री ने आगे बातचीत में बताया कि वह बहुत नटखट हुआ करती थीं और अक्सर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर से अक्सर डांट के साथ-साथ मार पड़ती रहती थी.

गाड़ी के सामने लेट गया था फैन

अभिनेत्री ने अपने एक क्रेजी फैन का भी किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि वह फैन रेखा से मिलने की ललक में उनकी गाड़ी के सामने लेट गया था. उन्होंने कहा, एक बार मेरी गाड़ी निकल रही थी, तभी एक फैन उसके सामने लेट गया और कहने लगा, अगर गाड़ी से निकलकर मुझे झप्पी नहीं दी, तो मार डालो मुझे. तब रेखा गाड़ी से बाहर निकली और फैन से मिली थीं.

प्राइम वीडियो पर आ रहे ‘चार यार’, रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम ड्रामा फिल्म बन चुकी है. वहीं,…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

पलक तिवारी ने मनाया 25वां बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें और स्टाइलिश अंदाज

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने 8 अक्टूबर को अपना 25वा जन्मदिन मनाया और आज…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर

हिंदी सिनेमा के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्म जगत में शोक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

नवरात्रि के चौथे दिन येलों कलर में करना है ग्लो, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के खूबसूरत लुक्स से लें टिप्स

मसर्ट येलो कलर के इस सूट में आलिया भट्ट का लुक शानदार है. उनके इस सूट पर हाथों…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top