• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट
Image

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट


वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है.

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. ये मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन कितनी कमाई की.

पहले सोमवार को कमाए सिर्फ 10 लाख रुपये 

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रेम कीटाणु’ ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 10 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म के 685 शोज थे और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 7% रही. इसके साथ ही भारत में फिल्म की चार दिनों की नेट कमाई 1.21 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 33 लाख और तीसरे दिन 28 लाख रुपये कमाए. यानी वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.

मंडे को 80% गिर गई फिल्म की कमाई

‘प्रेम कीटाणु’ की सोमवार की कमाई पहले दिन के मुकाबले करीब 80% गिर गई. आमतौर पर किसी फिल्म को सोमवार टेस्ट पास करने के लिए पहले दिन की कमाई के मुकाबले 40% से कम गिरावट दर्ज करनी होती है. ऐसे में ‘प्रेम कीटाणु’ सोमवार टेस्ट में बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है. फिल्म का बजट करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि चार दिनों में इसकी कमाई सिर्फ 1.21 करोड़ रुपये हुई है.

‘प्रेम कीटाणु’ के बारे में जानिए

‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया और आफिया सईद के अलावा अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की हैं. फिल्म को गौरव वर्मा ने अवनिका फिल्म्स, भावना स्टूडियोज और फार्स फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 





Source link

Related Posts

Bollywood News: Kartik Aaryan Birthday Special, Pyaar Ka Punchnama से Bhool Bhulaiyaa तक, ऐसे बने फैंस के चहेते! (22.11.26)

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने फिल्मी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन आज भी तगड़ी है. वो 84 साल…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘रामायण’ ने तीसरे संडे को मारी लंबी छलांग, ‘धुरंधर 2’-‘गदर2’ समेत तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘वापस आकर खुशी हुई’, फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस पर टाइगर श्रॉफ की पोस्ट, महाराष्ट्र सीएम का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top