• Home
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो
Image

क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो


क्रिकेट के मैदान पर आपने ऐसा तो कई बार देखा होगा कि विकेटकीपर की रेंज से दूर वाइड गेंद चौके के लिए चली गई हो. इस तरह बैटिंग टीम को बगैर कोई गेंद के 5 रन मिल जाते हैं. लेकिन इस दफा कुछ ऐसा देखने को मिला जो शायद इससे पहले पहले प्रोफेशनल क्रिकेट में नहीं हुआ. इस मर्तबा वाइड गेंद चौके के लिए नहीं, बल्कि डायरेक्ट छक्के के लिए चली गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्रिकेट की यह अनहोनी कनाडा सुपर 60 लीग में हुई. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच खेला गया. अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान लीग में मिसिसॉगा टीम का हिस्सा हैं. अली ने एक गेंद ऐसी फेंकी जो ऑफ स्टंप की वाइड लाइन के बाहर टप्पा खाकर सीधा कीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार चली गई.

मिले सिर्फ 5 रन 

वैसे नियमों के हिसाब से इस गेंद पर 7 रन मिलने चाहिए थे, क्योंकि इस तरह चौका जाने पर 5 रन मिलते हैं. लेकिन यहां भी बैटिंग टीम को 5 रन ही दिए गए. 

9वें ओवर में हुई घटना

यह घटना पहली पारी के 9वें ओवर में हुई. पहले बैटिंग के लिए उतरी टोरंटो ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बनाए. 9वें ओवर में अली ने पोलार्ड को एक बाउंसर फेंकी, लेकिन गेंद में हद से ज्यादा उछाल देखने को मिली. विकेटकीपर के पास जाने के बजाय गेंद सीधा बाउंड्री के पार चली गई. 

टोरंटो सिक्सर्स ने जीता मैच 

मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टोरंटो सिक्सर्स ने मिसिसॉगा मास्टर्स को 131 रनों का लक्ष्य दिया. टोरंटो के लिए कीरोन पोलार्ड ने सबसे बड़ी पारी खेलेत हुए 16 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 40 रन स्कोर किए. इसके अलावा एंड्रिस गौसने नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे. 

फिर चेज के लिए उतरी मिसिसॉगा की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन ही बना सकी. एलेक्स लीज ने 11 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाकर 39 रनों की पारी खेली. लेकिन इससे सिर्फ जीत का अंतर ही कम हो सका. 

 

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी छुट्टी!



Source link

Related Posts

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान

पाकिस्तान क्रिकेट में अचानक हुए एक बड़े फैसले ने सभी का ध्यान खींच लिया है. श्रीलंका के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

WCL: ‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’, पाकिस्तान को बेतुकी मांग पड़ी भारी

पाकिस्तान चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से नाम वापस ले लिया है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले

आज 6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच लखनऊ के…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

‘मीडिया के दबाव में हुआ वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन…’, कोच गंभीर पर दिग्गज का हैरतअंगेज दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया के दबाव में आकर वैभव सूर्यवंशी का चयन…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top