• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैंने घर बेच दिया, भाई ने मदद नहीं की…’ राजू खेर ने अनुपम खेर पर किया चौंकाने वाला खुलासा
Image

‘मैंने घर बेच दिया, भाई ने मदद नहीं की…’ राजू खेर ने अनुपम खेर पर किया चौंकाने वाला खुलासा


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को लेकर उनके भाई और एक्टर राजू खेर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. राजू ने बताया है कि एक बार जब वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उस वक्त उनके भाई अनुपम खेर ने भी उनकी मदद नहीं की थी. जबकि उस वक्त राजू अपना घर तक बेच चुके थे.

‘मैंने अपना मकान भी बेच दिय था…’

राजू खेर ने अपने बुरे दौर को याद करते हुए कहा, ‘मैं बहुत ही गलत फेज से गुजर रहा था, मैंने उस वक्त अपना मकान भी बेच दिया था, क्योंकि एक चैनल आने वाला था. मैंने फ्लैट ले लिया था. बुक कर दिया था और पैसे भी दे दिए थे और अचानक से पता चला कि वो चैनल गायब हो गया है. वो नया चैनल आने वाला था जिसमें बड़े-बड़े लोग थे जो उस चैनल के लिए पायलट्स बना रहे थे. एग्रीमेंट साइन हुआ और उसके लिए मैंने भी एक प्रोग्राम बनाया ‘लाइफ के लिए कुछ भी करेगा’. और जो पैसे मुझे फ्लैट के लिए मिले थे वो मैंने उस प्रोग्राम में लगा दिए थे और मैं रेंट पर रहने लगा था.’

भाई अनुपम खेर ने नहीं की मदद

राजू ने आगे कहा, ‘उसी बीच मैंने दूसरी जगह एक फ्लैट बुक कर लिया था. तो मैंने सोचा कि लाइफ फर्स्ट क्लास हो जाएगी. मां-बाप के लिए, बच्चों के लिए और हमारे हसबैंड वाइफ के लिए. लेकिन, अचानक से वो चैनल गायब हो गया. महीनों तक पता ही नहीं चला. वहां ताला लगा हुआ था.’

राजू आगे कहते हैं, ‘वो एक सेट बैक था. लगा कि अब क्या करना है? जो फ्लैट लिया था वहां का भी लगा कि अब क्या करना है? तो अब कोई नहीं, भाई से ही बात कर सकते हैं. वही करेगा मदद मेरी और भाई ने भी काम करना छोड़ दिया था. कारण ये था कि मैं ऊटपटांग फिल्में नहीं करूंगा. उन्हें अच्छे रोल चाहिए थे. तो मुझे लगा कि मेरे भाई ने मेरी मदद नहीं की. उस वक्त मुझे लगा था कि ‘वह ऐसा कर सकते थे’.

भाई का पूरा खर्च उठाते हैं अनुपम खेर

बता दें कि ये वक्त की बात है जब खुद अनुपम खेर भी काम नहीं कर रहे थे तो जाहिर है कि वो कैसे भाई की मदद कर सकते थे. हालांकि दोनों भाईयों का रिश्ता हमेशा से ही बेहद खास रहा है. इसी साल मार्च में यूट्यूब शो ‘जिंदगी’ पर ऋचा के साथ बातचीत में अनुपम ने खुलासा किया था कि मैं राजू और अन्य चीजों के लिए चेक साइन करके अलग रखता था और मैनेजर से साफ कह दिया था कि मुझसे कभी ये मत पूछना कि मैं अपने भाई को कितने पैसे देता हूं.



Source link

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा सलमान खान से जवाब, फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है मामला

सलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

‘नई नवेली’ में मोहिनी बनने को लेकर यामी गौतम का रिएक्शन, बताया किरदार की खास तैयारी का राज

अवस्थी परिवार में आपका स्वागत है, जहां ड्रामा है, मस्ती है और सबसे बढ़कर एक डायन का राज…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

रॉबर्ट डी नीरो ने घर बुलाकर कराया अनुपम खेर को लंच, दिया खास गिफ्ट

अनुपम खेर और हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की दोस्ती को एक दशक से ज्यादा हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

जेलर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, रजनीकांत का स्वैग और विद्या बालन का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- इतिहास रचेगा

फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींच लिया है. सुपरस्टार…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top