• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘नई नवेली’ में मोहिनी बनने को लेकर यामी गौतम का रिएक्शन, बताया किरदार की खास तैयारी का राज
Image

‘नई नवेली’ में मोहिनी बनने को लेकर यामी गौतम का रिएक्शन, बताया किरदार की खास तैयारी का राज


अवस्थी परिवार में आपका स्वागत है, जहां ड्रामा है, मस्ती है और सबसे बढ़कर एक डायन का राज है. फिल्म नई नवेली की कहानी एक जाने-पहचाने भारतीय परिवार की झलक देती है.

कहानी में एक आम परिवार की दुनिया बेहद दिलचस्प तरीके से बदल जाती है, और फिर इसमें लार्जर देन लाइफ किरदारों, परिवार में होने वाले मजाक और ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न के अलावा फैमिली डॉग के भी उस उथल पुथल में शामिल हो जाने की झलक मिलती है.

फैमिली, कॉमेडी, फेंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन को एक साथ मिलाते हुए फिल्म दर्शकों के सामने एक साथ मस्ती, ह्यूमर, इमोशन और बहुत सारे दिलचस्प सरप्राइज़ लेकर आती है. फिल्म की कहानी भारतीय परिवार के जड़ों से जुड़ी हुई है, और इस तरह से ये दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में लेकर जा रही है जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा है. हर नई परत के खुलने के साथ नई नवेली फिल्म अपनी तरह की इकलौती लार्जर देन लाइफ बिग स्क्रीन एडवेंचर बनकर इस दशहरा के मौके पर कुछ अलग देने का वादा करती है.

कहानी के केंद्र में नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम धर मोहिनी के किरदार के साथ एक बेहद अलग अवतार में नजर आने वाली हैं.

जबरदस्त लुक से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक, उनकी कॉमिक बिट्स और एक्शन किरदार में सेंस ऑफ सरप्राइज़ लेकर आ रहे हैं. एक इवेंट में यामी ने अपने रोल के बारे में और उसकी तैयारी करने के प्रोसेस पर बात की कि कैसे उन्होंने मोहिनी को एक पूरी तरह से नई पर्सनालिटी बनाई है.

उन्होंने साझा करते हुए कहा, हर रोल अपने साथ एक नए चैलेंज और डिमांड लाता है. जब भी कोई मुझसे किसी रोल की तैयारी के बारे में पूछता है, तब मैं उस याद में चली जाती हूँ, जब मैने पहली बार उस रोल के बारे में सुना या पढ़ा था. तब आपको एहसास होता है कि मज़ा तो बहुत आ रहा है, लेकिन आपको बहुत सी चीज़ें भी सीखनी पड़ती हैं, जैसे स्किल्स, एक्शन, और बॉडी लैंग्वेज. यह ऐसा है जैसे आपको अपने सामने एक पैरेलल पर्सनैलिटी बनानी है और फिर उसे अपनी स्किन की तरह पहनना है, वही इंसान बनना है.

‘IT रेड की खबरें गलत’, आगबबूला हुईं रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मेरे नाम पर कोई बेनाम संपत्ति दर्ज नहीं है

किरदार को अलग बनाने की कोशिश

आगे बात करते हुए वे कहती हैं, उन्होंने आगे कहा, मैं ऐसी स्टूडेंट हूं जो हमेशा सोचती रहती हूं कि तैयारी में कहीं कुछ कमी तो नहीं रह गई. मेरा मानना है कि आप जितनी बार स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उतना ही आपको अपने किरदार या कहानी में कुछ नया जोड़ने का मौका मिलता है. फिल्म की नब्ज समझना बहुत जरूरी है. मोहिनी उसी तरह नहीं हंसेगी, जैसे मैंने अपनी दूसरी फिल्मों में निभाए किरदारों में हंसी है. मैं अपने हर किरदार में कुछ एक्स्ट्रा एलिमेंट, कुछ नया जोड़ने की कोशिश करती हूं, ताकि ऑडियंस को भी उसे देखने में मजा आए.

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धुआंधार एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ‘रिपोर्टिंग लाइव’ से ‘एनिमल्स’ तक 8 फिल्में-सीरीज

 



Source link

Related Posts

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के लिए रखी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, माता-पिता संग पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर अपने अनोखे और खास कदम से लोगों का दिल जीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘ये प्रेम मोल लिया’ के आगे पस्त ‘गनमास्टर जी9’, दूसरे दिन भी नहीं जमा पाई धाक, जानें कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘ईश्वर करे वो सक्सेसफुल हो…’, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को विवेक ओबेरॉय का सपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. ये 2026…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

अभिषेक-करीना के मजाक पर भड़क गए थे सूरज बड़जात्या, फेंककर मार दिया था माइक, जानें किस्सा

मशहूर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के 38 साल के डायरेक्टोरियल करियर की 8वीं फिल्म यानी ‘ये प्रेम मोल…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top