• Home
  • रोजगार समाचार
  • दिल्ली नगर निगम में बिना फीस मिलेगी नौकरी, 2500 पदों पर होगी भर्ती
Image

दिल्ली नगर निगम में बिना फीस मिलेगी नौकरी, 2500 पदों पर होगी भर्ती


MCD Recruitment 2026: दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने 27 नवंबर को निगम सदन की बैठक से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (MCD) कई वर्षों के बाद दैनिक वेतन भोगी आधार पर 2500 सफाई कर्मियों की भर्ती करने जा रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी.  

इस भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा. मेयर वाही ने साफ किया है कि यह भर्ती स्थाई पदों के रूप में अतिरिक्त संख्या जोड़ने के लिए नहीं बल्कि नियमित सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने की स्थिति में उनके स्थान पर एवजी के रूप में तैनात करने के लिए की जा रही है, ताकि राजधानी में सफाई काम बाधित न हो. वर्तमान में एमसीडी के करीब 57,000 नियमित और संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं. पार्षदों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लगातार उठाई जा रही कर्मचारियों की कमी की चिंता के बीच यह प्रस्ताव सदन में पेश किया गया है. 

कितनी आयु सीमा और योग्यता जरूरी?

निगम की ओर से घोषित मानदंडों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए और वह 10वीं कक्षा उत्तर्णी होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास आधार कार्ड हो और उसके पास पिछले कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली का निवासी होने का प्रमाण देना अनिवार्य है. मेयर ने साफ किया है कि उम्मीदवार केवल उसी जोन के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिस जोन के क्षेत्र में वे स्वयं निवास करते हैं. ताकि अनावश्यक यात्रा से बचा जा सके और प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो. 

भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल 

भर्ती                      डिटेल्स 
भर्ती संस्था              दिल्ली नगर निगम
पद का नाम            सफाई कर्मचारी 
कुल पद                 2500
आयु सीमा             18 से 35 साल 
आवेदन फीस         कोई फीस नहीं 
सैलरी                    दैनिक वेतन के आधार पर 
वेबसाइट                mcdonline.nic.in

ये भी पढ़ें- Medical College Ragging: KGMU में रैगिंग पर एक्शन, 38 मेडिकल छात्रों की 3 महीने के लिए छुट्टी

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रत्येक जोन में उपायुक्त स्तर के अधिकारी की देखरेख में तीन अलग-अलग संसदीय टीमें पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी. पहली टीम आवेदन पत्र प्राप्त करेगी, दूसरे टीम आवेदनों की जांच करेगी और तीसरी टीम स्वास्थ्य जांच व शारीरिक परीक्षण आयोजित करेगी. शारीरिक परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों की फिटनेस के साथ-साथ झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई जैसे कार्यों को करने की क्षमता का आकलन किया जाएगा. 

कर्मचारियों के हित में दूसरे कई फैसले भी लिए 

सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा के साथ-साथ महापौर प्रवेश वाही ने एमसीडी कर्मचारियों के हित में दूसरे जरूरी फैसले की भी जानकारी दी. इसमें निगम ने 1 अप्रैल 2004 से अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 177 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया. वहीं इसके अलावा अतिरिक्त दिवंगत एमसीडी कर्मचारियों के 65 आश्रितों को अनुकंपा आधार पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (इंजीनियर) के पद पर नियुक्त करने की हाल ही में स्वीकृति प्रदान की गई.

ये भी पढ़ें- UP TGT 2026 भर्ती के लिए आज बंद हो रही विंडो, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

केंद्र सरकार में साइंटिस्ट की नौकरी का मौका, 20 पदों निकली भर्ती

MeitY Recruitment 2026: भारत सरकार के तहत विज्ञान, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

BHEL में सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?

Bhel Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 2026-27 रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके और गेट स्कोर के आधार पर सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

यूपी RO-ARO भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, 501 पदों पर करें आवेदन

UP RO ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top