• Home
  • खेल समाचार
  • क्राइस्टचर्च टेस्ट में क्यों बिखर गया भारत का टॉप आर्डर? दिग्गज ने इसे बताया जिम्मेदार
Image

क्राइस्टचर्च टेस्ट में क्यों बिखर गया भारत का टॉप आर्डर? दिग्गज ने इसे बताया जिम्मेदार


क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन था, जो पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा. आज न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर समाप्त हुई थी. भारत की पहली पारी आज विकेट के साथ शुरू हुई. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद भी कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दिन का खेल वॉशिंगटन सुंदर के विकेट के साथ खत्म हुआ, जो टीम का छठा विकेट था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की अप्रोच पर सवाल उठाया.

तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने तेज तर्रार अंदाज में खेलना चाहा, उन्होंने 20 गेंदों की छोटी सी पारी में 1 छक्का भी जड़ा. वह 21 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल भी 17 बनाकर आउट हो गए, उन्होंने ये पारी 58.62 की स्ट्राइक रेट से खेली. फिर ऋषभ पंत ने भी 23 रन इसी अंदाज में बनाए लेकिन आउट हो गए. संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम की इस स्थिति का जिम्मेदार इसी अप्रोच को माना. हालांकि उन्होंने डायरेक्ट ये नहीं कहा, लेकिन उनके शब्दों का यही मतलब है.

संजय मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “न्यूजीलैंड के शानदार बैटिंग शो का राज यह था कि उनके सभी टॉप 6 बैट्समैन का स्ट्राइक रेट 46 से कम था. इस तरह की चुनौतियों से निपटने का यही एक तरीका है.” यानी मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों के तेज खेलने के अप्रोच पर सवाल उठाया, जिसका नतीजा ये हुआ कि कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया.

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए. टॉम लैथम ने 46.09 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए. टॉम ब्लंडेल ने उनके लिए सर्वाधिक रनों की पारी खेली. ब्लंडेल ने 42.18 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- रिंग में चोटिल हुए WWE स्टार की 38 साल उम्र में दर्दनाक मौत, प्रेग्नेंट हैं उनकी पत्नी



Source link

Related Posts

27 छक्के और 318 रन, DC के समीर रिजवी का कहर, मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरसे

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

वैभव सूर्यवंशी से भी तेज कूट रहा रन, इंग्लैंड के बल्लेबाज ने दुनिया को किया हैरान

इन दिनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा हैं. आईपीएल हो, इंटरनेशनल क्रिकेट हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? देखें संभावित स्क्वॉड

भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड में है, जहां दोनों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

15 साल का टूटा सिलसिला, ऑस्ट्रेलिया से नाथन लियोन बाहर; 145 मैच बाद हुआ ऐसा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का एलान…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top