• Home
  • खेल समाचार
  • भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
Image

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला


अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. भुवी के साथ टीम में भारत के लिए खेल चुके क्रुणाल पांड्या और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे. लंबे वक्त से भुवी की वापसी को लेकर बात चल रही थी. उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भवनेश्वर की सीनियर टीम इंडिया में नहीं, बल्कि हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए जारी टीम इंडिया में वापसी हुई है. 

सोमवार (05 अक्टूबर) को हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ. इसमें भुवनेश्वर कुमार को भारत का कप्तान बनाया गया. टीम में अनुभवी भुवनेश्वर के अलावा आईपीएल के कुछ स्टार भी शामिल हैं. भले ही वह सीनियर टीम की ब्लू जर्सी में न दिखें, लेकिन यहां जरूर वह एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे. 

30 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट 

हांगकांग सिक्स सीरीज की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी. वहीं टूर्नामेंट का समापन 01 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को 4 पूल्स में बांटा गया है. पूल-ए में- हांगकांग चीन, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड है. पूल-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड है. पूल-सी में- इंडिया, पाकिस्तान और यूएई है. पूल-डी में- दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और ओमान है. फिलहाल फिक्चर का शेड्यूल नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं हो सका है कि भुवी अपना पहला मुकाबला कब खेलेंगे. 

हांगकांग सिक्स सीरीज के लिए भारतीय टीम 

भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, नितीश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी. 

भुवनेश्वर कुमार का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

भुवनेश्वर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 37 पारियों में उन्होंने 63 विकेट लिए. वनडे की 120 पारियों में भुवी ने 141 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय गेंदबाज ने 90 विकेट अपने खाते में डाले. भारत की व्हाइट बॉल टीमों से वह 2022 से बाहर हैं. वहीं टेस्ट टीम से वह 2018 में ही बाहर हो गए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भुवी की कभी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट



Source link

Related Posts

एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट

2026 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार, 6 अक्टूबर को पहले टी20…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को मात देकर सीरीज को जीत के साथ खत्म किया, लेकिन मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला मुकाबला बीते शनिवार (03 अक्टूबर) को खेला था. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम अपने जोरदार खेल के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top