• Home
  • खेल समाचार
  • भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना
Image

भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना


तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को मात देकर सीरीज को जीत के साथ खत्म किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के लिए एक मुश्किल सामने आ गई. धीमी ओवर गति के चलते आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज दोनों पर जुर्माना लगाया है. भारतीय टीम पर कार्रवाई ज्यादा कड़ी हुई है, क्योंकि उसे वेस्टइंडीज के मुकाबले दोगुना जुर्माना देना होगा.

आईसीसी के मुताबिक, भारतीय टीम तय समय में 4 ओवर कम कर पाई, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 2 ओवर पीछे रही. इसके चलते भारत के खिलाड़ियों की मैच फीस का 20% और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया.

आईसीसी के नियमों के अनुसार, टीम के फिक्स समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है. मैच के दौरान चोट, मौसम या दूसरी वजहों से मिलने वाले एकस्ट्रा समय को भी इस हिसाब में शामिल किया गया था.

दोनों कप्तानों ने स्वीकार की सजा

इस मामले में अलग सुनवाई करने की जरूरत नहीं पड़ी. दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी गलती मानते हुए मैच रेफरी की तरफ से तय की गई सजा को स्वीकार कर लिया. ये कार्रवाई आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने की.

धीमी ओवर गति को लेकर आरोप मैदानी अंपायर जयारामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की के साथ थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे.

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

तीसरे वनडे में हार के बावजूद भारत ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. पहले मुकाबले में भारत ने 296 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि दूसरे मैच में 406 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया.

तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय गेंदबाजी इस मैच में कमजोर नजर आई. लेकिन, सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल की बल्लेबाजी भारत के लिए बड़ी अच्छी बात रही. रोहित और कोहली ने एक-एक शतक लगाया, जबकि गिल ने पहले मैच में शतक और दूसरे में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा.

 

यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया



Source link

Related Posts

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. भुवी के साथ टीम में…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला मुकाबला बीते शनिवार (03 अक्टूबर) को खेला था. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम अपने जोरदार खेल के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए पिछला मुकाबला मार्च 2025…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top