• Home
  • ताजा खबरें
  • PM आवास योजना-शहरी में UP का देशभर में परचम, 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
Image

PM आवास योजना-शहरी में UP का देशभर में परचम, 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित


विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में देशभर में अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया है. 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदेश को दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह उपलब्धि प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और लाभार्थी केंद्रित व्यवस्था को मिली यह राष्ट्रीय मान्यता उत्तर प्रदेश की शहरी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (बीएलसी) घटक में उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवास पूर्ण करने पर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है. वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों की कुल संख्या के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग यानी धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कराने के मामले में उत्तर प्रदेश को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया है.

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में यूपी का प्रतिनिधित्व

दोनों प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रदान किए गए. इस अवसर पर केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग के सचिव सत्येंद्र सिंह, डी. तारा और संयुक्त सचिव कुमार रविकांत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किए.

पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे निदेशक सूडा के साथ वित्त नियंत्रक रजनीकांत वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अतुल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे. प्रदेश की इस उपलब्धि पर निदेशक सूडा ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं.



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: BJP नेता ने खुद को बताया कैंडिडेट, भारी अंतर से जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनीतिक दलों में टिकट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

UP Election: सहयोगियों को कितनी सीटें देगी BJP? सामने आया बड़ा अपडेट

<p style="text-align: justify;">यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो यूपी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, विदेशी टीमें होंगी शामिल

योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी. भगवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे 29 लोग घायल

रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top