• Home
  • शिक्षा समाचार
  • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 80% प्रश्न पुराने, उम्मीदवारों ने की जांच की मांग
Image

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 80% प्रश्न पुराने, उम्मीदवारों ने की जांच की मांग


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर गणित की मुख्य परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र को लेकर उम्मीदवारों की आपत्ति सामने आने लगी है. 18 सितंबर को हुई इस परीक्षा में कुल 20 सवाल पूछे गए थे. वहीं उम्मीदवारों का आरोप है कि इनमें से 16 सवाल पहले ही हो चुकी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में पूछे जा चुके हैं. उम्मीदवारों ने इसे लेकर आयोग से पूरे मामले की जांच करने की मांग की.

उम्मीदवारों के अनुसार, जिन सवालों को दोहराने का दावा किया जा रहा है वह 19 सितंबर 2021 को हुई राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता परीक्षा में शामिल थे. उनका कहना है कि 20 में से 16 सवाल बिल्कुल समान थे, जबकि एक सवाल में मामूली बदलाव किया गया था. इस तरह उनके अनुसार केवल तीन प्रश्न ही नए थे. 

पुराने सवालों पर क्यों उठे सवाल?

उम्मीदवारों ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर इसलिए भी सवाल उठाए हैं, क्योंकि प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद अलग हैं. उनके अनुसार दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों ने अलग-अलग परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयारी की थी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पहले प्रवक्ता भर्ती परीक्षा दी थी, उन्हें वहीं प्रश्न दोबारा मिलने से फायदा हो सकता है जबकि बाकी उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए अलग तैयारी की थी. इस बात को आधार बनाकर उम्मीदवार प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की जांच करना कराना चाहते हैं. 

2 सवाल सिलेबस से बाहर होने का भी आरोप 

उम्मीदवारों ने पेपर में दो प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर होने का दावा भी किया. उनका कहना है कि पुराने प्रश्नों को शामिल करते समय यह भी जांचा जाना चाहिए था कि वह असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के निर्धारित सिलेबस का हिस्सा है या नहीं. इसी के साथ उम्मीदवारों में प्रश्न पत्र तैयार करने और उसका मॉडरेशन करने वाले विषयों के एक्सपर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए है. उनकी मांग है कि पुराने और नए प्रश्नों का एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में बारीकी से मिलान कराया जाए. 

ये भी पढ़ें-हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज

इन टॉपिक से जुड़े सवालों पर आपत्ति 

उम्मीदवारों ने जिन सवालों को लेकर आपत्ति जताई है, उनमें सम्मिश्र संख्याएं, औसत गतिज ऊर्जा, रेखीय रूपांतरण और अवकल समीकरण जैसे विषय शामिल है. इसके अलावा तीन रेखीय समीकरण, रेखाओं से बनने वाले शंकु, रैंक नलिटी प्रमेय, घन के ऊपर पृष्ठीय समाकल, व्रत की अभिलंब रेखा और प्रथम चतुर्थांश में क्षेत्रफल से जुड़े प्रश्नों को भी पुराने पेपर से समान बताया गया है. एक सवाल को लेकर उम्मीदवारों ने यह भी कहा कि वह ट्रांसिटिव रिलेशन यानी संक्रामक संबंध से जुड़े पहले पूछे गए प्रश्न जैसा है.

समिति के सामने जा सकता है मामला 

यूपीपीएससी के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने कहा कि आयोग के पास फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि अगर उम्मीदवार औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराते हैं तो इसे परीक्षा समिति के सामने रखा जाएगा. उम्मीदवारों की मांग है कि दोनों प्रश्न पत्रों की प्रश्न दर प्रश्न तुलना कराई जाए और कथित तौर पर सिलेबस से बाहर पूछे गए दो सवालों की भी एक्सपर्ट से जांच कराई जाए.

ये भी पढ़ें-कैसे करें UPPCS इंटरव्यू की तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Bihar Free Coaching Scheme: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक मिलेगा मौका

Bihar Free Coaching Scheme: इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करके देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने का सपना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई 

BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस 2026 का…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Abdul El Sayed: कौन हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेट अब्दुल एल सैय्यद, कहां से की है पढ़ाई?

31 अक्टूबर 1984 को मिशिगन के रोचेस्टर हिल्स में जन्मे अब्दुल एल सैय्यद का पालन पोषण अलग-अलग कल्चरल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं और क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top