• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल
Image

शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल


बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी 2’  को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वहीं अब ‘फर्जी 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. 

एक्ट्रेस युक्ति थरेजा, जो ‘हाई जुनून! ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में नजर आ चुकी हैं, अब ‘फर्जी सीजन 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. वो इस  सीरीज में फीमेल लीड का किरदार निभाएंगी.

युक्ति थरेजा ने खुद किया कंफर्म
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में युक्ति थरेजा ने बताया कि वो ‘फर्जी सीजन 2’ में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं और इस सीजन की वो इकलौती फीमेल मेन लीड हैं. उन्होंने कहा कि उनके ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ हैं और उनका किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है.

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल

उन्होंने ये भी बताया कि उनके हिस्से की करीब 80 परसेंट शूटिंग पूरी हो चुकी है और सीरीज 2027 के मिड में रिलीज हो सकती है. हालांकि, फिल्म की अभी तक ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल

‘फर्जी 2’ की कहानी 
बता दे, पहले सीजन में शाहिद कपूर ने सनी का किरदार निभाया था, जो नकली नोट बनाने की दुनिया में चला जाता है. सीजन के आखिरी में सनी और उसका दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) माइकल वेदनायगम (विजय सेतुपति) और मंसूर दलाल (केके मेनन) से बच निकलते हैं.

वहीं, दूसरे सीजन में दोनों की नकली नोटों की कहानी आगे बढ़ेगी और वे इन दोनों से बचते हुए अपना काम जारी रखने की कोशिश करेंगे. राज और डीके के डायरेक्शन में बनी ‘फर्जी’ के पहले सीजन को ओटीटी पर दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं अब लोग सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल

कौन हैं युक्ति थरेजा?
युक्ति थरेजा को ‘लुट गए’ म्यूजिक वीडियो से पहचान मिली, जिसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. जुबिन नौटियाल के गाए इस गाने को यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा युक्ति मलयालम एक्शन फिल्म ‘मार्को’ में भी काम कर चुकी हैं.

आपको बता दें कि शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी के साथ देखा गया था, जिसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब देखना होगा कि ऑडियंस युक्ति थरेजा के साथ उनकी जोड़ी को कैसा रिस्पांस देती है. लेकिन इस खुलासे के बाद से फैंस इस नए पेयर को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ की आंधी के बीच ‘द वन’ ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल और हॉरर ड्रामा फिल्म ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

खुद को निकम्मा समझते थे जयदीप अहलावत, गांव में उठाते थे गोबर, अब ‘दृश्यम 3’ में अजय पर पड़े भारी!

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर न सिर्फ बॉलीवुड…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)

बॉलीवुड के चर्चित खान परिवार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम धर पटना पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top