दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों में मौसम बदल गया है. मानसून की विदाई के बाद अब मौसम साफ हो गया है. आसमान से बादलों का डेरा ग़ायब हो गया है और धूप निकलने लगी है. जिससे बारिश के बाद हुई ठंडक भी अब कम हो रही हैं और धूप ने तापमान बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर तक मौसम एकदम साफ़ रहेगा और कहीं कोई बारिश के आसार के नहीं हैं और न ही कोई चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में अब बारिश का दौर थम चुका है और उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून पीछे हट गया है. जिसकी वजह यहां का मौसम शुष्क हो गया है. मौसम विभाग ने आज 4 अक्टूबर रविवार को भी दिल्ली में दिनभर मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान खिली धूप निकलेगी और दिन में 20-25 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी.
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली में बारिश का दौर थमने के बाद अब धूप निकल रही है, जिसके चलते इस क्षेत्र के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है. बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगले कुछ दिन में इसमें और थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.
दिन में धूप निकलने से बढ़ी गर्मी
दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा. दोपहर के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति 25 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी. जबकि शाम के समय इसकी रफ़्तार में थोड़ी कमी आएगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
आने वाले दो-तीन दिनों में भी दिल्ली एनसीआर के मौसम में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा. 6 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगर बंगाल की खाड़ी से उठे डीप डिप्रेशन में अगर कोई बदलाव देखने को मिलता है तो दिल्ली एनसीआर में फिर से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता हैं. लेकिन, फ़िलहाल इसमें बदलाव के आसार कम ही हैं.
DMC में 50% महिला आरक्षण की मांग, दिल्ली HC ने सरकार से कहा- जल्द लें फैसला














