• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘जवान होना अच्छी बात…’, कांग्रेस में शामिल हुए श्याम सुंदर शर्मा पर RLD का तंज
Image

‘जवान होना अच्छी बात…’, कांग्रेस में शामिल हुए श्याम सुंदर शर्मा पर RLD का तंज


मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर वर्मा शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. जिसके बाद मांट विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट पर उन्हें टिकट दे सकती है. जिसे लेकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता और जयंत चौधरी के करीबी नेता रोहित अग्रवाल ने उन पर तंज कसा है.

रालोद नेता ने कांग्रेस और श्याम सुंदर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी तो पहले से ही मांट सीट से अपने प्रत्याशी की ऐलान कर चुकी है. रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने श्याम सुंदर शर्मा को घेरते हुए सवाल किया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो पहले से ही मथुरा की मांट सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी गठबंधन में क्या उन्हें ये सीट मिल पाएगी. 

‘सपा राज में बिकती थी नौकरी’, अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार

रालोद नेता ने उठाए सवाल

रालोद नेता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘कांग्रेस में शामिल होते ही आठ बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा बोले- “अभी मैं जवान हूँ.” जवान होना अच्छी बात है शर्मा जी, लेकिन मांट की सियासत में एक पेंच है… अखिलेश यादव तो संजय लाठर का टिकट पहले ही घोषित कर चुके हैं. अब सवाल सिर्फ इतना है— जवान कौन रहेगा और टिकट की दौड़ में कौन किनारे लगेगा?’

बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने वाले श्याम सुंदर शर्मा मथुरा की मांट सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैं. पहली बार वो 1989 में काँग्रेस के ही टिकट से मांट सीट से विधायक बने थे. जिसके बाद से ये सीट उनका गढ़ मानी जाती है. इस बीच उन्होंने कई पार्टियां भी बदलीं. इस सीट से साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी ने जीत भी दर्ज की थी, हालांकि उन्होंने सांसद रहते हुए यह चुनाव लड़ा था और बाद में सांसद की सीट को ही चुना. इस सीट पर फिर से उपचुनाव हुआ और उपचुनाव में श्याम सुंदर ही जीते.

DMC में 50% महिला आरक्षण की मांग, दिल्ली HC ने सरकार से कहा- जल्द लें फैसला



Source link

Related Posts

‘सपा राज में बिकती थी नौकरी’, अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए यूपी सरकार के मंत्रियों ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

UP में अब छोटे शहरों में भी मिलेगी ‘भारत टैक्सी’, नवरात्र से पहले 3 शहरों में सेवा

नवरात्र में मंदिर जाना हो, दिवाली पर बाजार से खरीदारी करनी हो या रेलवे स्टेशन और बस अड्डे…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार

बिहार में MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर सीटों पर तालमेल का मामला उलझता जा रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूप निकलने से बढ़ने लगी गर्मी

दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों में मौसम बदल गया है. मानसून की विदाई के बाद अब मौसम…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top