• Home
  • शिक्षा समाचार
  • दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
Image

दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन


उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 70 हजार शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी शुरू हो गई है. इन शिक्षकों का प्रमोशन 2016 के बाद से रुका हुआ है. अब बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. परिषद की ओर से तय प्रक्रिया के अनुसार जिलों में शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर लिस्ट तैयार होगी. इसके बाद एलिजिबल शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. जिलों को यह सूची 23 अक्टूबर 2026 तक बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में भेजने होंगे. इसके बाद नवंबर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है.

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है. 2016 के बाद प्रमोशन नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक एक ही पद पर कार्यरत है. अब करीब 3.30 लाख परिषदीय शिक्षकों में से लगभग 70 हजार को प्रमोशन का लाभ मिलने की उम्मीद है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बीएसए को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को करीब तीन सप्ताह में यह काम पूरा करना होगा. लिस्ट तैयार होने के बाद इसे परिषद के कार्यालय भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें-बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?

किस पद पर होगा प्रमोशन?

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के बाद प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक का पद मिल सकता है. इस तरह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को और उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन दी जाती है. पद दोनों प्रमोशन के लिए स्कूलों में स्वीकृत प्रधानाध्यापक पदों को भी आधार बनाया जाता है. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक स्कूलों में 150 छात्रों पर एक प्रधानाध्यापक, जबकि उच्च प्राथमिक स्कूलों में 100 छात्रों पर एक प्रधानाध्यापक पद स्वीकृत है.

23 अक्टूबर के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

जिलों से वरिष्ठता सूची मिलने के बाद शिक्षकों की पात्रता और प्रमोशन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. अभी परिषद ने जिलों को लिस्ट तैयार करने का काम सौंपा है. 3 अक्टूबर तक लिस्ट भेजने की समय सीमा दी गई है. इसके बाद नवंबर से प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है.  शिक्षक संगठन लंबे समय से इस प्रमोशन की मांग भी करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPTET 2026 परीक्षा 26-27 फरवरी को, 24 नवंबर से आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह परीक्षा 26 और…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Higher Education Report: उच्च शिक्षा में किस वर्ग के कितने विद्यार्थी? IIM उदयपुर की रिपोर्ट ने खाेली तस्वीर 

Higher Education Report: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों में पिछले एक दशक के दौरान एक बहुत…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

PGPWE Programme: IIM लखनऊ में वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स MBA के लिए निकले फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

आज के दौर में करियर को आगे बढ़ाने के लिए केवल नौकरी का अनुभव ही काफी नहीं माना…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

HPSSC Recruitment: 80 भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों को वापस मिलेगी 4.27 करोड़ आवेदन फीस, सरकार का ऐलान

सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है. यह उनके…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top