• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं’, सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना
Image

‘ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं’, सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा. हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं है.

‘2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले. गांवों के नाम पर राजनीति हुई, लेकिन व्यवस्था में न पारदर्शिता थी, न जवाबदेही. आय और जाति प्रमाण-पत्र के लिए भी ग्रामीणों को तहसील, थाना और जिला मुख्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे.

आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी

आज 57,600 ग्राम सचिवालयों में ग्रामीणों को मिल रही सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानती है. पिछले साढ़े नौ वर्षों में व्यवस्था बदली है. आज 57,600 ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही सुविधाएं मिल रही हैं. ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही आई है.
 
ग्राम सचिवालयों के संचालन से प्रत्येक गांव में पांच से सात रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं. वहीं 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम स्वराज उनके लिए कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के सपनों के आत्मनिर्भर गांव का संकल्प है. सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश- यही हमारा ग्राम स्वराज है.

यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान



Source link

Related Posts

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में होगी वापसी? अब पार्टी की तरफ से आया बड़ा बयान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सीएम सुक्खू ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी करने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, 4 दोस्तों पर हत्या का शक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top