• Home
  • खेल समाचार
  • भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में आएंगे मोहसिन नकवी? आ गया ऑफिशियल बयान
Image

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में आएंगे मोहसिन नकवी? आ गया ऑफिशियल बयान


आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पकिस्तान के बीच है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाला ये मुकाबला 3 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम (Nisshin) में होना है. इस मुकाबले से पहले एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के आने की खबर थी. वह पीसीबी के भी चीफ हैं, जो भारतीय पुरुष और महिला टीम की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे.

शुक्रवार को आधिकारिक बयान में साफ कर दिया गया है कि गोल्ड मेडल के लिए होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में मोहसिन नकवी मौजूद नहीं रहेंगे. एशियन क्रिकेट कॉउंसिल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पहले से तय कामों की वजह से एशियन गेम्स 2026 के फाइनल वाले दिन शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल के मैचों से पहले उन्होंने चारों टीमों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.”

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल 3 अक्टूबर को भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. भारत श्रीलंका को और पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस फाइनल से पहले ब्रॉन्ज़ के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा.

एशिया कप में हुआ था विवाद

मोहसिन नकवी अगर मेडल सेरेमनी में आते तो क्या स्थिति होती? ये सवाल इसलिए उठ रहे थे क्योंकि पिछले एशिया कप फाइनल में जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, फिर नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे जो आज की तारीख में भी चैंपियन टीम को नहीं मिली. इसके बाद इसी साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें- क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा संभालेगी तिरंगा, एशियन गेम्स 2026 में जीते 2 गोल्ड समेत 3 मेडल





Source link

Related Posts

16 बाउंड्री, 282 का स्ट्राइक रेट, फिर गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला; वापसी का ठोका दावा

भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल

भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top