• Home
  • खेल समाचार
  • इतिहास में दर्ज होगी 3 अक्टूबर की तारीख, एक दिन में दो अलग-अलग देशों से खेलेगी टीम इंडिया
Image

इतिहास में दर्ज होगी 3 अक्टूबर की तारीख, एक दिन में दो अलग-अलग देशों से खेलेगी टीम इंडिया


भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार, 3 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक होगा. कल यानी शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम एक दिन में दो अलग-अलग देशों के खिलाफ मैच खेलेगी. पहले जापान में भारत की टी20 टीम 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी. फिर दिन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा व अंतिम वनडे मैच भी खेला जाएगा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले 1998 में भी टीम इंडिया एक दिन में दो मुकाबले खेल चुकी है. 

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 12 सितंबर 1998 को ऐसा हो चुका है. तब कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया खेली थी. उसी दिन टीम इंडिया ने सहारा कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच खेला था. दोनों ही मैच भारत ने जीते थे. 28 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या एक बार फिर टीम इंडिया एक दिन में खेले गए अपने दोनों मैच जीतती है या नहीं. 

एशियन गेम्स में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया 

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. गोल्ड मेडल का यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा. वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे 

एशियन गेम्स के फाइनल के अलावा भारतीय टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे भी खेलेगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर डेढ़ बजे इस मैच का टॉस होगा. वहीं दो बजे से मैच की शुरुआत होगी. वेस्टइंडीज के तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है. ऐसे में कैरेबियाई टीम सूपड़ा साफ होने से बचना चाहेगी, वहीं टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप करने पर रहेंगी. 

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स: भारत के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन, 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत जीते 10 मेडल



Source link

Related Posts

एशियन गेम्स: भारत के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन, 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत जीते 10 मेडल

जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे 2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को भारतीय एथलीट्स ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल

सौरव गांगुली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनते हुए ऐसे खिलाड़ी को…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम, अब टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के कई नए नियम जारी किए हैं, जो गुरुवार, 1 अक्टूबर से…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो नजरें सिर्फ मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top