Image

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान


फ्लाईदुबई कॉकपिट की घटना पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन ऑर्डर देते हुए कहा है कि जो लोग भी इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. नेतन्याहू ने एक वीडियो एक्स अकाउंट से जारी करते हुए, कहा है कि जांचकर्ताओं का मानना है कि फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना के हमलावर में इस्लामी कट्टरपंथ की भावना आ गई थी. इसका इरादा यात्रियों समेत विमान को क्रैश करने का था.

नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, ‘जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जा रही है. यानीव और उनके बहादुर दोस्तों ने 11 सितंबर जैसी बड़ी तबाही को रोका है. हमलावर इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित था. वह यात्रियों के साथ विमान को क्रैश करने आया था. हम अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था. जिसने भी उसे भेजा है, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.’

यूएई प्रेसीडेंट एडवाइजर बोले- आतंकवादी एक्ट

इससे पहले यूएई के प्रेसीडेंट एडवाइजर अनवर गर्गश ने बुधवार को हुई इस दुर्घटना की कोशिश को आतंकवादी एक्ट करार दिया था. यह पहली बार था, जब इस घटना को लेकर किसी तरह से आतंकवादी जुड़ाव को लेकर दावा किया गया था. इसके अलावा कैप्टन स्मित मछार की तारीफ करते हुए गर्गश ने कहा कि पायलट ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को रोककर साहस और जिम्मेदारी का असल मतलब दिखाया है. 

इजरायल ने बताया जिहादी हमला

इसके अलावा उन्होंने अटकलों और साजिश की थ्योरी से बचने की भी सलाह दी. इधर इजरायल के रक्षामंत्री काट्ज ने इस घटना को जिहादी हमले की कोशिश करार दिया था.

वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना के तुरंत बाद कहा था कि जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं, क्या इस हमले में ईरान का कोई हाथ था. लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना बहुत जल्दबाजी होगी.





Source link

Related Posts

‘मुझे कई बार मारा’, स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा

फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोगों के चिल्लाने से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश’, नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा

भारतीय पायलट स्मित माछर की दुनियाभर में तारीफ हो रही है. दूसरी ओर फ्लाई दुबई विमान में हुए…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Explained: ईरान को चारों तरफ से घेर रहा US? बड़ा खुलासा- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा सैन्य जमावड़ा

पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और ईरान के साथ बढ़ते प्रत्यक्ष टकराव के बीच अमेरिका ने अरब…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

बांग्लादेश का सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बड़ा प्रोजेक्ट, चीन के साथ मिल बनाएगा ड्रोन

बांग्लादेश अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहा है. तुर्किए के साथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top