• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
Image

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील


पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियां आई है. वो दादा बन गए हैं. उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. सिद्धू के बेटे करण और उनकी पत्नी इनायत पैरेंट्स बन गए हैं. परिवार ने अपनी नन्ही परी के नाम का भी खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके पोती के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है और इसमें लिखा, ‘हमारे परिवार में आर्या सिद्धू के आने की खुशी मनाई जा रही है.’ 

नवजोत सिंह सिद्धू ने रिवील किया पोती का नाम

इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पोती के नाम का खुलासा भी किया है. इसमें लिखा गया है, ‘हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं.’ आर्या का जन्म 1 अक्तूबर, 2026 को हुआ. इनायत और करण अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू क रहे हैं. वहीं, नवजोत की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. 

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्ट शेयर करने के बाद ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें दादा बनने की बधाई दी है. 

यह भी पढ़ें: यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’, ‘हक’ का टूटेगा रिकॉर्ड?

कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू भले ही राजनीति में एंट्री कर चुके हैं लेकिन वो रियलिटी शोज में अक्सर नजर आ ही जाते हैं. वो किसी ना किसी रिएलिटी शो में अपनी शेर-ओ-शायरी से समा बांधते दिख जाते हैं. ऐसे में अब इन दिनों उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा जा रहा है. वो अर्चना पूरन सिंह के साथ इस शो का हिस्सा बने हुए हैं. इसमें दोनों ही स्टार्स बतौर गेस्ट दिखाई देते हैं और अपनी हंसी के ठहाकों, मजाक मस्ती से लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. 

इसके अलावा कई बार नवजोत सिंह सिद्धू अपने राजनीतिक बयानों को लेकर भी हेडलाइन्स में आ जाते हैं. वो पूर्व क्रिकेटर होने के साथ ही अब कांग्रेस के नेता भी हैं, जो मुखर होकर पंजाब की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का काम करते हैं.





Source link

Related Posts

स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- ‘वो मुझे…’

स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं. शो में वो…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई तय, एडवांस बुकिंग में जमकर छाप रही नोट

‘दृश्यम 3’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और एडवांस बुकिंग…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा प्रोफेशनल काम के लिए बाली गई थीं. रिपोर्ट्स हैं कि वहां उनका एक्सीडें हो गया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘कोई कोऑर्डिनेटर नहीं था…’, ‘मिर्जापुर’ में ऐसे शूट हुआ था ‘बीना भाभी’ का इंटीमेट सीन

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के बाद एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में भी फैंस का दिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top