• Home
  • ताजा खबरें
  • झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह
Image

झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह


झारखंड हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गुरुवार (1 अक्टूबर) को 10000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन (Adjournment) का अनुरोध किया था. याचिका में, ईडी अधिकारियों ने 2024 में सीएम सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ली गई तलाशी से जुड़े मामले में अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है.

धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन की शिकायत पर 31 जनवरी 2024 को रांची के एससी/एसटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले से जुड़ी और जानकारी

ईडी ने दिल्ली में हेमंत सोरेन के घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि वह आदिवासी समुदाय से हैं. इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस थाने से जारी उस नोटिस को चुनौती दी, जिसमें उन्हें प्राथमिकी के सिलसिले में मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था.

कोर्ट ने जारी किया था नोटिस

ईडी अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने 4 मार्च 2024 को हेमंत सोरेन और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था. अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए.

गुरुवार की कार्यवाही के दौरान, सोरेन के वकील ने स्थगन की मांग की. इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि पहले भी कई बार स्थगन का अनुरोध किया जा चुका है और सोरेन को झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को 10,000 रुपये अदा करने का निर्देश दिया. इसके हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख तय की.

धनराज नथवानी ने सपा से भरा नामांकन, पिता परिमल नथवानी बोले, ‘हमसब के लिए…’



Source link

Related Posts

21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार (1 अक्टूबर) को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

बिहार की सम्राट सरकार ने राज्य की विभिन्न जेलों में बंद 44 कैदियों को महात्मा गांधी की जयंती…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?

बिहार विधान परिषद की सबसे हॉट मानी जाने वाली पटना स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज

मुरादाबाद में भाई के साथ मेला देखने गई दलित युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top